सेंसेक्स नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद, निफ्टी 14 हजार के पास पहुंचा

0
439

मुंबई। भारी विदेशी निवेश के चलते शेयर बाजार में आज लगातार पांचवे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 259.33 अंकों की बढ़त के साथ 47,613.08 पर बंद हुआ है। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इससे पहले सोमवार को भी सेंसेक्स 47,353.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

हालांकि इंडेक्स ने इंट्राडे में 47,714.55 के स्तर को छुआ। इंडेक्स का यह लाइफटाइम हाई लेवल है। मंगलवार को सेंसेक्स की तेजी को स्टेट बैंक, HDFC, बजाज और TCS के शेयरों ने लीड किया। BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी 187.20 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह इंट्राडे में 188 लाख करोड़ रुपए का स्तर को भी टच किया था।

आज BSE पर कुल 3,188 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें से 1,562 के शेयर बढ़त और 1,461 के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। यानी 48% शेयरों में तेजी रही। आज कुल में से 294 कंपनियों के शेयरों ने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को छुआ और 404 शेयरों में कारोबार के दौरान अपर सर्किट लगा।

दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स भी 59.40 अंक ऊपर 13,932.60 पर बंद हुआ है। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का यह सर्वोच्च स्तर है। इससे पहले सोमवार को इंडेक्स 13,873.20 के स्तर पर बंद हुआ था। आज इंडेक्स ने कारोबार के दौरान 13,967.60 के स्तर को छुआ, जो इसका ऑलटाइम हाई लेवल है।

मंगलवार को निफ्टी का टॉप गेनर इंडसइंड बैंक का शेयर है। यह 5.72% ऊपर 916.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। इसके अलावा एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर भी 2-2% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। जबकि मेटल सेक्टर में भारी बिकवाली के चलते हिंडाल्को का शेयर 2.08% नीचे 234.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। निफ्टी मेटल इंडेक्स भी 1.09% नीचे 3,189.85 के स्तर पर बंद हुआ है।

निफ्टी इंडेक्स नेस्ले इंडिया और कोल इंडिया के शेयरों में भी 1-1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को NSE पर 942 कंपनियों के शेयर बढ़त और 951 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सुबह BSE सेंसेक्स 112.87 अंक ऊपर 47,466.62 पर और निफ्टी 37 अंक ऊपर 13,910.35 पर खुला था।

निफ्टी के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
इंडसइंड बैंक916.505.72
टेक महिंद्रा967.802.19
एक्सिस बैंक630.402.06
ICICI बैंक530.101.92
HCL टेक936.001.54

निफ्टी के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)
हिंडाल्को234.902.08
नेस्ले इंडिया18,270.051.76
कोल इंडिया135.351.67
टाटा मोटर्स183.501.53
NTPC99.001.44

बाजार में तेजी की प्रमुख वजह

  • घरेलू बाजार में लगातार जारी भारी विदेशी निवेश
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 900 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर किया
  • कोरोना वैक्सीन को लेकर लगातार पॉजिटिव अपडेट
  • ब्रैग्जिट डील की खबर से यूरोपियन बाजारों में तेजी
  • अन्य एशियाई बाजारों में रिकॉर्ड तेजी