मुंबई। सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 11.16 अंक नीचे और निफ्टी 15.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 3 फीसदी गिरावट के साथ खुले। वहीं, बाबा रामदेव के रुचि सोया के शेयर में भी 5 फीसदी की गिरावट है। बंधन बैंक के शेयर में 11% की गिरावट है। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 500 अंक से ज्यादा नीचे गिर चुका है।
इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 111.81 अंक ऊपर और निफ्टी 37.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। उस दिन उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 304.39 अंक तक और निफ्टी 75.5 पॉइंट तक नीचे गिर गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 129.18 अंक नीचे 37,606.89 पर और निफ्टी 28.70 पॉइंट नीचे 11,073.45 पर बंद हुआ था।
बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल इन कंपनियों के शेयरों में बढ़त
| कंपनी | बढ़त (%) |
| टाटा मोटर्स | 5.59 % |
| अशोक लेलैंड | 2.88 % |
| अमरा राजा बैटरी | 2.65 % |
| हीरो मोटोकॉर्प | 2.60 % |
| आयशर मोटर | 2.37 % |
| TVS मोटर | 2.35 % |

