कोटा/कनवास। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांगोद विधानसभा के सांगोद स्थित स्टेडियम में 7 जुलाई को सुपोषित मां अभियान का शुभारंभ करेंगे। सीएम भजनलाल पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत् चल रहे शिविरों का अवलोकन भी करेंगे।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की पहल पर शुरु हो रहे अभियान को लेकर भाजपा कनवास मण्डल की बैठक बुधवार को दत्तात्रेय साधना आश्रम में आयोजित की गई। इस दौरान अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की गई। वहीं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
कनवास मण्डल अध्यक्ष सत्यवान नागर ने बताया कि सुपोषित मां अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को कार्यक्रम में पोषण किट वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किए जाने और अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में पहुंचने की योजना बनाई गई। इसको लेकर हर ग्राम पंचायतों में बूथ अध्यक्ष ओर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर योजना बनाए जाने पर जोर दिया गया।
बैठक में मंडल प्रतिनिधि हरिमोहन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल सोनी, मंडल महामंत्री दुर्गाशंकर सुमन, धनराज योगी, मंडल उपाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, मंडल मंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदीप गौतम, मंडल आईटी प्रमुख दिनेश चौधरी, राहुल चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवतार बंजारा, धुलेट नगर अध्यक्ष हेमराज चौहान, धुलेट पंचायत प्रशासक रमेश माहेश्वरी, भाजपा नेता मनोज आचार्य, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अर्जुन आबिद, कमल चौधरी,प्रदीप, सोनू बराड़, ज्ञान गुर्जर, नरेंद्र नागर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम के दौरे को लेकर भाजपा नगर मण्डल की बैठक
सांगोद में सीएम श्री भजनलाल शर्मा एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दौरे को लेकर भाजपा नगर मण्डल की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल सांगोद के पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सांगोद नगर में 7 जुलाई को महाराव भीमसिंह स्टेडियम में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन को लेकर जिला उपाध्यक्ष दिलीप गर्ग, अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने नगर मण्डल पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षों जिम्मेदारी सोंपी गई। प्रत्येक बूथ पर प्रभारी नियुक्त किये गए। जो आगामी दिनों में बूथ पर पहुँच कर बैठक आहूत करने की जिम्मेदारी सोंपी गई। मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा के सांगोद विधानसभा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

