पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को वृक्ष मित्र सम्मान से नवाजा

0
6
शिक्षा सहकारी और स्काउट गाइड ने पौधरोपण के साथ किया विश्व वानिकी सप्ताह का आगाज

​कोटा। शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा कोटा बारां एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्व वानिकी सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिन स्काउट गाइड जिला यूथ कमेटी के सहयोग से आंवली वन क्षेत्र में संगोष्ठी, पौधरोपण एवं क्विज प्रतियोगिता जैसे विभिन्न रचनात्मक आयोजन किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहकार भारती के जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारेता रहे। जबकि अध्यक्षता स्काउट गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के सचिव एवं स्काउट गाइड के जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

​संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राधेश्याम पारेता ने कहा कि वृक्ष ऑक्सीजन देते हैं। वे हमारी संस्कृति और जीवन का आधार भी हैं। प्रकाश जायसवाल ने ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उप प्रधान विजय माहेश्वरी, पर्यावरणविज्ञ हरेंद्र सिंह, शिक्षा सहकारी के उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, मंत्री जमनालाल गुर्जर, डायरेक्टर दिनेश कुमार मीणा एवं हाड़ौती युवा संघ समिति के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश नायक ने शिरकत की।

​पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अतिथियों और स्काउट-गाइड्स ने आंवली वन क्षेत्र में नीम, पीपल, बरगद, गुलर, सहजन, अर्जुन और आम सहित विभिन्न प्रजातियों के 85 पौधे रोपित किए।

इस अवसर पर यूथ कमेटी जिला अध्यक्ष मनराज गुर्जर, तेजमल नागर, सी एल प्रजापति, नरेश मीणा, मुकेश जांगिड़, नंद लाल मीना, लक्ष्मण आर्य, छोटू लाल पोसवाल, प्रहलाद गुर्जर, प्रभु लाल सुमन, उदय सिंह गुर्जर, अंतिमा मेहरा, नीलम पारेता और योगिता महावर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

​वृक्षारोपण के पश्चात विद्यार्थियों और स्काउट-गाइड्स के लिए एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण और वानिकी से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथि महेंद्र नागर, जमना लाल गुर्जर, दिनेश कुमार मीणा द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रभुलाल प्रजापति, प्रहलाद गुर्जर एवं छोटू लाल पोसवाल को ‘वृक्ष मित्र’ के रूप में सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम संयोजक मनराज गुर्जर ने बताया कि इस अभियान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा, नयागांव, रोझड़ी, आंवली के विद्यार्थियों सहित जिला यूथ कमेटी के पदाधिकारी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास, मां कल्याणी ओपन रेंजर टीम, सरोजिनी नायडू ओपन गाइड कंपनी एवं चंद्र शेखर आजाद स्वतंत्र स्काउट क्रू व ट्रूप के रोवर रेंजर और कब-बुलबुल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।