नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को बिकवाली दिखी। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स में 644 अंक की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 644.64 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 80,951.99 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 203.75 अंक या 0.82 प्रतिशत गिरकर 24,609.70 पर आ गया।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 270 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 81,323 पर ओपन हुआ। कारोबार के दौरान यह 80,489.92 अंक तक फिसल गया था। अंत में सेंसेक्स 644.64 अंक या 0.79% की गिरावट लेकर 80,951.99 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 5 कंपनियों को छोड़ सभी शेयर लाल निशान में बंद हुए।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट के साथ 24,733.95 अंक पर ओपन हुआ। बाद में इसमें गिरावट बढ़ गई और कारोबार के दौरान यह 24,462.40 अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 203.75 अंक या 0.82 फीसदी गिरकर 24,609.70 पर बंद हुआ।

