Stock Market: सेंसेक्स 636 अंक टूटकर 80737 पर; निफ्टी 24600 से नीचे बंद

0
10

नई दिल्ली। Stock Market Closed : लगातार दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन आज की गिरावट सोमवार की तुलना में अधिक रही। सेंसेक्स सोमवार को 0.78 प्रतिशत या फिर 636.24 अंक की गिरावट के बाद 80,737.51 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी आज 0.70 प्रतिशत या फिर 174.10 अंक की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। अडानी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक 2.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में सिर्फ महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में ही तेजी देखने को मिली है।

बता दें, निफ्टी में आज 103 कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। वहीं, 71 कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। एशियाई बाजारों में तेजी के बावजूद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए।

निवेशकों के हाई वैल्यूएशन, सेंसेक्स इंडेक्स की वीकली एक्सपायरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ के कारण वैश्विक अनिश्चितता के बीच फंसने के कारण बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज मजबूती के साथ 81,492.50 अंक पर खुला। हालांकि, खुलते ही यह लाल निशान में फिसल गया। कारोबार के दौरान यह 80,575.09 अंक तक गिर गया था। अंत में यह 636.24 अंक या 0.78% गिरकर 80,737.51 पर बंद हुआ।

अदाणी ग्रुप के शेयर लुढ़के
अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। अदाणी पोर्ट्स भी 2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। ग्रुप के शेयर में यह गिरावट वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के बाद आई है। इसमें कहा गया है कि गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले समूह की अमेरिकी अभियोजकों द्वारा जांच की जा रही है।