नई दिल्ली। Stock Market Closed: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में गिरकर बंद हुआ। हालांकि, निवेशकों ने ट्रंप टैरिफ के फैसले को पचा लिया था। लेकिन आखिरी आधे घंटे में बाजार में बिकवाली हो गई जिससे बाजार गिर गया।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 545.81 अंक की गिरावट लेकर 80,695.50 पर ओपन हुआ। खुलते ही इसमें गिरावट गहरा गई और यह 80,695 अंक तक फिसल गया। हालांकि, बाद में यह निचले स्तरों से 1000 अंक तक चढ़कर हरे निशान में आ गया। लेकिन अंत में यह 296.28 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट लेकर 81,185.58 पर सेटल हुआ।
इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty-50) भी बड़ी गिरावट के साथ 24,642.25 अंक पर ओपन हुआ। हालांकि, कारोबार के दूसरे हाफ में यह हरे निशान में लौट गया। लेकिन अंत में एक बार फिर बिकवाली हावी हो गई। अंत में यह 86.70 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,768 पर बंद हुआ।
टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.5 फीसदी फिसल गया। इसके अलावा भारती एयरटेल, टाइटन, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक गिरावट में कारोबार कर रहे है।
ब्रोडर मार्केटस में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.76 फीसदी और निफ़्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.55 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ़्टी मीडिया को छोड़ सभी सेक्टर लाल निशान में थे। निफ्टी ऑइल एंड गैस में सबसे ज्यादा 1.55 फीसदी और निफ्टी ऑटो सेक्टर में 0.91 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

