Stock Market: सेंसेक्स 280 अंक टूटकर 80904 पर और निफ्टी 24700 से नीचे

0
10

नई दिल्ली। Stock Market Today: अगस्त के पहले दिन शेयर मार्केट की शुरुआत लाल निशान से हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 111 अंकों के नुकसान के साथ 81074 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने आज 1 अगस्त की शुरुआत 33 अंकों की गिरावट के साथ 24734 के लेवल से की।

शेयर मार्केट में गिरावट कम होने का नाम नहीं ले रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 280 अंकों के नुकसान के साथ 80904 पर आ गया है। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी अब 83 अंकों की गिरावट के साथ 24685 पर है। निफ्टी टॉप लूजर्स की लिस्ट में 5.20 पर्सेंट की गिरावट के साथ सन फार्मा पहले पोजीशन पर है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (-2.15%) है। सिप्ला, डॉक्टर रेड्डी और टाटा स्टील में भी 1.60 से लेकर 1.98 पर्सेंट तक की गिरावट है।

कल भी लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
बीते गुरुवार को अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ लगाए जाने के कारण निवेशकों के मनोबल पर असर पड़ा। सेंसेक्स 296.28 अंक गिरकर 81,185.58 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 86.70 अंक की गिरावट के साथ 24,768.35 पर रुका। बाजार में उच्च उतार-चढ़ाव देखा गया।

ग्लोबल मार्किट के संकेत

  1. एशियाई बाजार: एशियाई शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.71 प्रतिशत लुढ़का, दक्षिण कोरिया का कोस्पी तेजी से 3.45 प्रतिशत गिरा। हांगकांग के हेंग सेंग फ्यूचर्स भी कमजोर शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं।
  2. गिफ्ट निफ्टी टूडे: गिफ्ट निफ्टी 24,725 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 146 अंक कम है। यह भारतीय बाजार के गिरावट के साथ खुलने का संकेत देता है।
  3. वॉल स्ट्रीट: वॉल स्ट्रीट भी कॉर्पोरेट नतीजों और ट्रंप के टैरिफ फैसलों से प्रभावित हुई। डॉव जोन्स 0.74 प्रतिशत गिरा, एसएंडपी 500 में 0.37 प्रतिशत की कमी आई। हालांकि, टेक शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई।

ट्रंप के टैरिफ ने बढ़ाई चिंता: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर ऊंचे टैरिफ लगाए। इन टैरिफ से अमेरिकी मुद्रास्फीति (PCE इंडेक्स) भी बढ़ी, जो जून में 0.3 प्रतिशत ऊपर चली गई।