मुंबई। शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 458.07 अंक गिरकर 41,155.12 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,122.48 तक फिसला था। निफ्टी की क्लोजिंग 129.25 प्वाइंट नीचे 12,119 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,107 तक गिरा था। विश्लेषकों के मुताबिक कमजोर विदेशी संकेतों से भारतीय बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया।
सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 39 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.25% लुढ़क गया। सिर्फ फार्मा इंडेक्स 1.47% फायदे में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
| शेयर | गिरावट |
| वेदांता | 4.84% |
| टाटा स्टील | 4.73% |
| जेएसडब्ल्यू स्टील | 4.25% |
| इंडसइंड बैंक | 3.12% |
| हिंडाल्को | 2.63% |
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
| शेयर | बढ़त |
| डॉ. रेड्डी | 5.56% |
| महिंद्रा एंड महिंद्रा | 1.87% |
| सिप्ला | 1.17% |
| अल्ट्राटेक सीमेंट | 0.93% |
| आयशर मोटर्स | 0.77% |

