जयपुर।राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी है। सीकर के फतेहपुर और माउंट आबू में तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई। फतेहपुर में तापमान -2.0 तो माउंट आबू में तापमान -2.4 डिग्री रहा। फतेहपुर में सुबह ओस की बूंदें जम गईं। जयपुर में बीती रात तापमान 8.5 डिग्री रहा।
वहीं बीती रात एक दिन पहले के न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहा। कहीं तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट रही तो कहीं इतनी ही बढ़ोतरी रही। अलवर-सीकर में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी रही। अलवर में तापमान बीती रात एक डिग्री बढ़कर आठ डिगी तो सीकर में तापमान एक डिग्री बढ़कर चार डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य में भीलवाड़ा, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, सिरोही, उदयपुर में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं जयपुर में आसमान साफ रहेगा।
प्रमुख श्हरों-कस्बों का न्यूनतम तापमान
| अजमेर | 7.6 डिग्री सेल्सियस |
| वनस्थली | 5.3 डिग्री सेल्सियस |
| अलवर | 8.0 डिग्री सेल्सियस |
| जयपुर | 8.5 डिग्री सेल्सियस |
| पिलानी | 4.8 डिग्री सेल्सियस |
| सीकर | 4.0 डिग्री सेल्सियस |
| कोटा | 5.8 डिग्री सेल्सियस |
| चित्तौड़गढ़ | 4.4 डिग्री सेल्सियस |
| डबोक | 3.9 डिग्री सेल्सियस |
| बाड़मेर | 9.2 डिग्री सेल्सियस |
| जैसलमेर | 8.3 डिग्री सेल्सियस |
| माउंट आबू | -2.4 डिग्री सेल्सियस |
| चूरू | 2.1 डिग्री सेल्सियस |
| गंगानगर | 6.0 डिग्री सेल्सियस |
| फतेहपुर | -2.0 डिग्री सेल्सियस |

