मुंबई। निवेशकों के समर्थन से शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 127.33 अंक ऊपर और निफ्टी 27.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 640.32 अंक तक और निफ्टी 180.75 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 523.68 अंक या 1.53% ऊपर 34,731.73 पर और निफ्टी 152.75 पॉइंट या 1.51% ऊपर 10,244.40 पर बंद हुआ। आज इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयर में 30 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 700.13 अंक ऊपर 34,208.05 पर और निफ्टी 210.50 पॉइंट ऊपर 10,091.65 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक शेयरों में बढ़त रही
| बैंक | बढ़त (%) |
| फेडरल बैंक | 5.19 % |
| ICICI बैंक | 3.28 % |
| एक्सिस बैंक | 2.82 % |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 2.50 % |
| RBL बैंक | 1.97 % |
| HDFC बैंक | 1.14 % |

