नई दिल्ली। Stock Market Opened: शेयर मार्केट की आज ओपनिंग भले ही ग्रीन हुई, बाजार खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स-निफ्टी लाल हो गए। सेंसेक्स 110 अंकों की बढ़त के साथ 84667 पर खुला और अब 151 अंक नीचे 84405 पर है।
जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 43 अंक ऊपर 25935 के लेवल पर खुला और अब 40 अंक नीचे 25850 पर आ गया है। एनएसई पर 2437 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1307 ग्रीन और 1022 रेड जोन में हैं।
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार 24 अक्टूबर को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 110 अंकों की बढ़त के साथ 84667 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 43 अंक ऊपर 25935 के लेवल पर खुला है।
वैश्विक बाज़ारों के संकेत
- एशियाई बाजारों में तेजी
जापान का Nikkei 225 1.1% ऊपर, हांगकांग का Hang Seng 0.95% बढ़ा और दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.29% मजबूत हुआ। ये बढ़त अमेरिकी और वैश्विक सकारात्मक खबरों से प्रेरित है। - अमेरिकी बाजार में मजबूती
अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को तकनीकी कंपनियों के मजबूत नतीजों के बाद तेजी देखी गई। S&P 500 में 0.6%, Nasdaq Composite में 0.9%, और Dow Jones में 0.3% की बढ़त हुई।
व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले सप्ताह एशिया दौरे के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। यह वार्ता बढ़ती व्यापारिक तनावों के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

