मुंबई। एशियाई बाजारों के फ्लैट कारोबार और यूरोप के बाजारों में बिकवाली के चलते घरेलू बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 37.40 अंक नीचे 44,618.04 पर और निफ्टी 4.70 अंक ऊपर 13,113.75 पर बंद हुआ। निफ्टी इंडेक्स का यह स्तर क्लोजिंग के लिहाज से हाइएस्ट है। इससे पहले मंगलवार को निफ्टी 13,109.05 पर बंद हुआ था।
बाजार की गिरावट को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। निफ्टी बैंक इंडेक्स 354 अंक नीचे बंद हुआ है। वहीं, ऑटो बिक्री के अच्छे आंकड़े से आज निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.19% ऊपर बंद हुआ है। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में भी 2.56% से ज्यादा की बढ़त रही।
निफ्टी में गेल का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ। यह कल भी 8% ऊपर बंद हुआ था। टाइटन, ओएनजीसी, कोल इंडिया और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की तेजी रही। दूसरी ओर, कोटक बैंक का शेयर 3% नीचे बंद हुआ। HDFC बैंक के शेयरों में भी 2 फीसदी की गिरावट रही। सुबह BSE सेंसेक्स 74.08 अंक ऊपर 44,729.52 पर और निफ्टी 12.35 अंक ऊपर 13,121.40 पर खुला था।
निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
| कंपनी | बंद भाव | बढ़त (%) |
| गेल | 116.10 | 4.88 |
| ओएनजीसी | 84.65 | 3.80 |
| एशियन पेंट्स | 2,314.00 | 3.76 |
| कोल इंडिया | 130.80 | 3.48 |
| टाइटन | 1,386.25 | 3.37 |
निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
| कंपनी | बंद भाव | गिरावट (%) |
| कोटक बैंक | 1,813.00 | 3.35 |
| HDFC बैंक | 1,405.35 | 1.95 |
| HDFC | 2,274.00 | 1.43 |
| श्री सीमेंट | 24,600.00 | 1.24 |
| ICICI बैंक | 479.45 | 1.16 |
BSE पर करीब 55% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही
- BSE का मार्केट कैप 177.11 लाख करोड़ रुपए रहा।
- 3,085 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,719 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,202 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
- 229 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 39 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
- 416 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 193 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।
एशियाई बाजारों में फ्लैट कारोबार
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स फ्लैट 26,801 पर बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.07% की गिरावट के साथ 3,449.38 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 35 अंक नीचे 26,532 पर बंद हुआ है।

