नई दिल्ली। यदि आप भी किसी सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava के ब्रांड Xolo ने भारतीय मोबाइल बाजार में एक नए स्मार्टफोन के साथ वापसी की है। Xolo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Xolo Era 4X लांच किया है। Xolo Era 4X की बिक्री अमेजॉन इंडिया से 9 जनवरी से होगी।
फोन के साथ 30 का मनी बैक ऑफर भी मिल रहा है यानि 30 दिन के अंदर फोन को वापस भी किया जा सकता है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट के अलावा फेस अनलॉक भी मिलेगा। Xolo Era 4X की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोव में डुअल 4G VoLTE सपोर्ट, डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।
डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। कंपनी ने Xolo Era 4X के प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज का अभी खुलासा नहीं किया है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन की कीमत 4,444 रुपये है।

