Stock Market: हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स -निफ्टी सपाट

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Opened February 18, 2026 भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 10.51 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 83,461.47 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.25 अंक बढ़कर 25,725.65 अंक पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंक की बढ़त के साथ 83,600 अंक के पार ट्रेड करने लगा। हालांकि, कुछ ही मिनटों में मुनाफावसूली की वजह से सेंसेक्स 83500 अंक के नीचे कारोबार करने लगा। निफ्टी की बात करें तो 25,752 अंक पर खुला और 25,759.75 अंक तक पहुंच गया। कुछ ही देर में निफ्टी 25,725 अंक के स्तर पर आ गया।

शुरुआती ट्रेडिंग में बीएसई पर टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल, इंफोसिस और विप्रो जैसे टेक शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे। वहीं, टाटा स्टील, भेल, आईटीसी और बजाज फिनसर्व जैसे शेयर ग्रीन जोन में थे।

इससे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे सेशन में तेजी जारी रही और बेंचमार्क निफ्टी 50 25,700 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21% बढ़कर 83,450.96 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 42.65 अंक या 0.17% बढ़कर 25,725.40 पर बंद हुआ।

ग्लोबल मार्केट के संकेत
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों को एशिया बाजारों में आई तेजी से भी सहारा मिल सकता है। जापान का निक्केई 225 करीब 0.98 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया का S&P ASX करीब 0.28 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे। चीन (मेनलैंड), हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बंद रहे।

वहीं, अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में रात को शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के असर को लेकर चिंता बनी रही। निवेशक सोच रहे हैं कि यह तकनीक अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव डालेगी और इस पर किया जा रहा भारी खर्च क्या आगे चलकर अच्छा फायदा दे पाएगा या नहीं। अमेरिका में S&P 500 इंडेक्स 0.1 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट 0.14 प्रतिशत बढ़कर बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 0.07 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।