Stock Market: सेंसेक्स 640 अंक चढ़कर 78200 के पार और निफ्टी 24261 पर बंद

0
10

नई दिल्ली। Stock Market closed : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और पुतिन-ट्रंप की बातचीत का असर है कि सेंसेक्स आज मंगलवार 10 मार्च 2026 को 0.82 प्रतिशत या फिर 639.82 अंक की तेजी के साथ 78,205.98 अंक पर और निफ्टी 0.97 प्रतिशत या पिर 233.55 अंक की गिरावट के बाद 24261.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में 24 कंपनियों के शेयरों में आज मंगलवार को तेजी दर्ज की गई है। सबसे अधिक उछाल महिंद्रा के शेयरों में देखने को मिली है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 3304.10 के स्तर पर बंद हुआ है। इंडिगो का शेयर 3.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 4372 अंक पर बंद हुआ है। एशियन पेंट्स, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक के शेयरों में भी आज उछाल दर्ज की गई है।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 78,375 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 78,526 अंक के हाई लेवल तक गया। अंत में 639.82 अंक या 0.82 प्रतिशत की बढ़त लेकर 78,205.98 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 24,280 पर खुला और खुलते ही 24,300 के पार चला गया। शुरुआती कारोबार में इंडेक्स में थोड़ी सुस्ती रही लेकिन आखिरी एक घंटे में वापस मजबूती देखने को मिली। अंत में यह 233.55 अंक या 0.97 प्रतिशत बढ़कर 24,261.60 पर बंद हुआ।

एक्सपर्ट के अनुसार, आने वाले समय में वैश्विक ऊर्जा बाजार और भू-राजनीतिक घटनाक्रम ही बाजार की दिशा तय करने वाले मुख्य कारक रहेंगे। निवेशक खास तौर पर कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर नजर बनाए रखेंगे।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में एम एंड एम, इंडिगो, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा बढ़त में रहने वाले शेयरों में रहे। वहीं, इंफोसिस, इटरनल, आरआईएल, भारती एयरटेल और टीसीएस प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

बड़े इंडेक्स की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स करीब 1.62 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 2.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

सेक्टर के लिहाज से निफ्टी ऑटो सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स रहा। इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (बैंक को छोड़कर) इंडेक्स में भी अच्छी बढ़त देखी गई। निफ्टी आईटी सबसे ज्यादा दबाव में रहा। निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स का प्रदर्शन भी कमजोर रहा।