नई दिल्ली। Stock Market Closed : फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बावजदू भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (30 अक्टूबर) बड़ी गिरावट में बंद हुए।
प्रमुख सेक्टरों में कमजोरी के कारण सेंसेक्स 592.67 अंक यानी 0.70% गिरकर 84,404.46 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 176.05 अंक यानी 0.68% की गिरावट आई और यह 25,877.85 पर बंद हुआ।
निफ्टी बैंक भी 0.61% लुढ़क गया और यह 58,031 पर बंद हुआ। इस गिरावट के कारण निवेशकों के एक ही दिन में तीन लाख करोड़ रुपये डूब गए। यानी बीएसई का मार्केट कैप तीन लाख करोड़ रुपये घटकर 472 लाख करोड़ रुपये रह गया।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गिरावट के साथ 84,750.90 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 84,312 अंक के नीचले और 84,906 अंक के हाई लेवल तक गया। अंत में यह 592.67 अंक या 0.70 फीसदी की गिरावट लेकर 84,404 पर बंद हुआ।
इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट लेकर 25,984 पर खुला। कारोबार के दौरान 26,032 अंक और 25,845 अंक के बीच झूलने के बाद यह 176.05 अंक या 0.68 फीसदी गिरकर 25,877 पर बंद हुआ।
टॉप गेनर और लूजर
बात करें आज के टॉप लूजर्स और गेनर की तो एलएंडटी (L&T) आज सबसे ज्यादा बढ़ा और इसके शेयर में करीब 1.88% की तेजी रही। इसके अलावा टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ईटर्नल के शेयरों में भी थोड़ी बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर, सन फार्मा सबसे ज्यादा गिरा। इसके शेयर में 1.54% की गिरावट आई। भारती एयरटेल और आईटीसी के शेयर भी नीचे गए। टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। कुल मिलाकर, आज बाजार में हल्की कमजोरी रही। कुछ कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद, कई दिग्गज शेयरों की गिरावट ने बाजार पर दबाव बनाया।

