Stock Market: सेंसेक्स 568 अंक चढ़कर 76 हजार के पार, निफ्टी 23581 पर बंद

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Closed : शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। सेंसेक्स 567.99 अंक या फिर 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 76070.84 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 0.74 प्रतिशत या फिर 172.35 अंक की तेजी के साथ 23581.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में 19 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। सबसे अधिक उछाल आज इटरनल के शेयरों में देखने को मिला है। टाटा स्टील के शेयरों में भी 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर दर्ज की गई है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, एलटी के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़त के साथ 75,826 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76,304 अंक के हाई लेवल तक गया। अंत में 567.99 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त लेकर 76,070.84 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी बढ़त लेकर 23,493 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 23,656 के इंट्रा-डे हाई और 23,346 अंक के इंट्रा-डे लो तक गया। अंत में 172.35 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,581 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल सबसे ज्यादा चढ़ा। इसमें करीब 5.5 प्रतिशत की तेजी आई। टाटा स्टील भी 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एलएंडटी, भारती एयरटेल, इंडिगो, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशीयन पेंट्स और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, इन्फोसिस, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एसबीआई गिरावट में रहे।

ब्रोडर मार्केटस में निफ्टी मिडकैप 100 में 1.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप में 0.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 2.8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.1 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.8 प्रतिशत चढ़ा। जबकि निफ्टी एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।