नई दिल्ली। Stock Market Update : शेयर मार्केट की शुरुआत कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शानदार रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 502 अंक ऊपर 83317 के लेवल पर पर पहुंच गया है। दूसरी एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 167 अंकों की तेजी के साथ 25739 पर ट्रैंड करता नजर आया।
सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर हैं। जबकि, टॉप लूजर की लिस्ट में इन्फोसिस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, इंडिगो, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व हैं।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स अब 92 अंक ऊपर 82906 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 107 अंकों की तेजी के साथ 25678 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 329 अंकों की बढ़त के साथ 83144 के लेवल पर पहुंच गया।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
- एशियन मार्केट
ट्रंप के टैरिफ वाले घटनाक्रम के बीच एशियाई बाजारों में उछाल देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.7% की छलांग लगाकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हांगकांग के हैंग सेंग के फ्यूचर भी तेजी के संकेत दे रहे हैं। चीन और जापान के बाजार छुट्टी के कारण बंद हैं, लेकिन निक्की के फ्यूचर में मजबूती है। - गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी भी 25,750 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 167 अंक ज्यादा है। यानी भारतीय बाजार में आज गैप-अप ओपनिंग होने के आसार काफी मजबूत हैं। - वॉल स्ट्रीट
अमेरिका की बात करें तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर वहां भी खूब दिखा। डॉऊ जोन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक सभी हरे निशान पर बंद हुए। खास बात यह रही कि एनवीडिया, एप्पल, मेटा और अमेजन जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के शेयरों में भी खासी तेजी रही।

