मुंबई। Stock Market Closed: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। सेंसेक्स 358.79 (0.50%) अंकों की मजबूती के साथ 70,865.10 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 104.90 (0.50%) अंकों की बढ़त के साथ 21,255.05 के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स 69,920 जबकि निफ्टी 20976 के स्तर पर फिसला।
बैंकों, ऑटो और आईटी शेयरों में खरीदारी के बाद भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों ने दिन के निचले स्तरों से तेजी से वापसी की। हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयरों में 1% से अधिक की तेजी आई, जिससे बेंचमार्क इंडेक्स मजबूत हुए।
टॉप गेनर और टॉप लूजर स्टॉक
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और भारती एयरटेल टॉप गेनर रहे। वहीं, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए।
दुनिया के बाज़ारों का हाल
एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो गिरावट के साथ बंद हुए जबकि शंघाई और हांगकांग हरे निशान में बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

