नई दिल्ली। Stock Market Closed : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत या फिर 325.72 अंक की तेजी के साथ 74532.96 अंक पर था। वहीं, निफ्टी 0.49 प्रतिशत या फिर 112.35 अंक की उछाल के बाद 23144.50 अंक पर बंद हुआ है।
निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 23345.15 अंक है। वहीं, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 75286.39 अंक रहा है। हालांकि, डे हाई के मुकाबले सेंसेक्स करीब 900 अंक टूट गया।
सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में सबसे अधिक तेजी टाटा स्टील के शेयरों में देखने को मिली। टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 3.23 प्रतिशत की तेजी के साथ के बाद हुई है। टेक महिंद्रा के शेयर भी क्लोजिंक के वक्त पर 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे।
IT शेयरों ने किया जबरदस्त सपोर्ट
IT शेयरों ने बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट दिया। टेक महिंद्रा 3.01 प्रतिशत चढ़ा, जबकि इंफोसिस ने 2.90 प्रतिशत की मजबूती दिखाई। HCL टेक्नोलॉजीज 1.71 प्रतिशत और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 1.67 प्रतिशत ऊपर रहे। इन बड़े IT नामों की वजह से पूरा इंडेक्स मजबूत हुआ।
मेटल और फार्मा सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी दिखी। टाटा स्टील 2.81 प्रतिशत बढ़ा, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 1.88 प्रतिशत ऊपर रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी 1.87 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।
इंफोसिस, ट्रेंट, रिलायंस के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। एनटीपीसी, सनफार्मा, एचसीएल टेक, इटरनल, टीसीएस के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।

