Stock Market: सेंसेक्स 262 अंक गिरकर 81738 पर, निफ्टी 25 हजार के करीब

0
11

नई दिल्ली। Stock Market Opened : वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के लास्ट ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (22 अगस्त) को गिरावट में खुले। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) में बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचा। घ

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 262.05 अंक गिरकर 81,738.66 पर और निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 25,002.20 पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गिरावट लेकर 81,951 पर खुला। खुलते ही इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। सुबह 9:24 बजे यह 227.24 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट लेकर 81,773.47 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) गिरावट के साथ 25,064.15 अंक पर ओपन हुआ। सुबह 9:27 बजे यह 87.90 अंक या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 24,996 पर कारोबार कर रहा था।

वस्तु एवं सेवा कर (GST) सुधार योजनाओं और एसएंडपी की तरफ से सॉवरेन रेटिंग में सुधार के कारण गुरुवार को निफ्टी और सेंसेक्स क्रमशः 0.1% और 0.2% चढ़े। यह लगातार छठे सेशन में बढ़त में रहे। पिछले छह ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी और सेंसेक्स क्रमशः 2.4% और 2.2% की तेजी आई है।

घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी गुरुवार को 2,546 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे। उन्होंने लगातार 33वें सेशन में खरीदारी की। इस बीच, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FIIs) ने 1,247 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे।

ग्लोबल मार्केटस का हाल
एशियाई बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। निवेशक अमेरिका की फेडरल रिजर्व की आगामी नीतियों को लेकर संकेत ढूंढ रहे हैं। साउथ कोरिया का KOSPI इंडेक्स 1.06% ऊपर था। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.13% बढ़ा। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.33% की बढ़त पर था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 0.11% नीचे था।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में 0.4 प्रतिशत, नैस्डैक कंपोजिट में 0.34 प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों को फेड चेयर के संभावित सख्त बयान का डर था।