नई दिल्ली। Stock Market Opened: शेयर मार्केट आज छठ पर्व के दिन हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85 अंकों की बढ़त के साथ 84,297 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने अंक ऊपर 25,843 के लेवल पर खुला और अब 76 अंक ऊपर 25871 पर ट्रेड कर रहा है।
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते पर प्रगति की उम्मीदों ने निवेशकों के मनोबल को बढ़ाया। सुबह 9:50 बजे बीएसई सेंसेक्स 239 अंक की बढ़त के साथ 84,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 79 अंक चढ़कर 25,874 पर पहुंच गया।
ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.46 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.23 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जिनमें रियल्टी शेयरों ने सबसे अधिक 1% की बढ़त के साथ बढ़त में नेतृत्व किया
वैश्विक बाजारों के संकेत
जापान का Nikkei इंडेक्स सोमवार को पहली बार 50,000 के स्तर के पार गया और 2% से अधिक की बढ़त दर्ज की। Topix इंडेक्स भी 1.52% चढ़ा। प्रधानमंत्री साने ताकाइची इस हफ्ते टोक्यो में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से मुलाकात करने वाले हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में भी तेजी रही। कोरियाई Kospi 1.99% उछला और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 इंडेक्स 0.49% बढ़ा। बाजार की इस तेजी के पीछे अमेरिकी और चीनी वार्ता में प्रगति की उम्मीद और Wall Street के रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने का असर रहा।
अमेरिका में प्रमुख इंडेक्स शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। Dow Jones 47,000 के पार गया। निवेशक अब बिग टेक कंपनियों के नतीजों और Fed की नीतियों का इंतजार कर रहे हैं।

