नई दिल्ली। Stock Marke Opened Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 204.42 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़कर 84,270.17 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 51.10 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 25,918.40 अंक पर आ गया।
सुबह करीब 9:18 बजे सेंसेक्स 204 अंकों की बढ़त के साथ 84,270 के ऊपर ट्रेड करता दिखा, जबकि निफ्टी 56 अंकों की मजबूती के साथ 25,924 के आसपास बना रहा। बाजार की इस तेजी ने निवेशकों के चेहरे पर रौनक लौटा दी।
भारतीय बाजारों को मजबूती का सबसे बड़ा सहारा वैश्विक संकेतों से मिला। अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को टेक शेयरों की अगुवाई में अच्छी तेजी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में भी जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का बाजार हरे निशान में रहे। इसी का असर भारतीय बाजारों की ओपनिंग पर साफ दिखा।
टॉप गेनर्स में IT, बैंक और ऑटो शेयर चमके
शुरुआती कारोबार में कई बड़े शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। Eternal करीब 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। Titan, Axis Bank, Sun Pharma, L&T और NTPC में भी मजबूती रही। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में निवेशकों की खास दिलचस्पी देखने को मिली। Kotak Bank, BEL, TCS, Bharti Airtel और Reliance भी हरे निशान में ट्रेड करते नजर आए। ऑटो सेक्टर से Maruti, M&M और FMCG सेक्टर से ITC और Hindustan Unilever ने भी बाजार को सपोर्ट दिया।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
- एशियाई बाजार
वॉल स्ट्रीट में रातभर में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में तेजी रही। जापान के निक्केई में 1.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि टॉपिक्स में 1.08 प्रतिशत की वृद्धि हुई, दोनों नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.21 प्रतिशत और कोस्डैक में 1.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई। - गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 25,987 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 72 अंक का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर मार्केट के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है। - वॉल स्ट्रीट का हाल
प्रौद्योगिकी शेयरों में तेजी से प्रेरित वॉल स्ट्रीट अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 20.20 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 50,135.87 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 32.52 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 6,964.82 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 207.46 अंक या 0.90 प्रतिशत बढ़कर 23,238.67 पर बंद हुआ।

