नई दिल्ली। Stock Market, March 24, 2026 : शेयर मार्केट मंगलवार को बड़ी उछाल के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1516 अंकों की बंपर बढ़त के साथ 74212 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 365 अंक ऊपर 22878 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।
सेंसेक्स में इंडिगो, ईटरनल, एशियन पेंट्स करीब 3 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, टाइटन, कोटक बैंक, एलएंडटी, ट्रेंट, बीईएल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। सेंसेक्स पर केवल पावर ग्रिड ही लाल निशान पर है और इसमें 1.41 प्रतिशत की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
- एशियाई बाजारों में जोरदार उछाल
तनाव कम होने के संकेतों के बाद एशियाई बाजारों में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 में 2.2%, टॉपिक्स में 2.47%, दक्षिण कोरिया का कोस्पी में 3.5%, कोस्डैक में 3.29% की भारी तेजी दर्ज की गई। हांगकांग के हैंग सेंग फ्यूचर्स भी मजबूत शुरुआत का संकेत दे रहे हैं। - गिफ्ट निफ्टी दे रहा पॉजिटिव संकेत
गिफ्ट निफ्टी करीब 22,909 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 395 अंकों का प्रीमियम दिखाता है। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार में अच्छी ओपनिंग हो सकती है। - वॉल स्ट्रीट में मजबूत तेजी
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद वॉल स्ट्रीट में मजबूती आई। डॉऊ जोन्स 1.38% ऊपर 46,208.47 पर बंद हुआ और S&P 500 1.15% ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। नैस्डैक भी 1.38% की तेजी के साथ बंद हुआ।

