Stock Market Updated : नई दिल्ली। बैंकिंग और मेटल शेयरों में गिरावट के कारण भारतीय शेयर बाजार में सुबह के कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट देखी गई। दोपहर 12 बजे के करीब बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 1,131.53 अंक या 1.43% की गिरावट के साथ 78,091.58 पर पहुंच गया।
एनएसई निफ्टी 384.75 अंक या 1.6% की गिरावट के साथ 23,620.00 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर थे। निफ्टी 50 में 50 में से केवल 1 शेयर हरे निशान पर था।
अच्छी शुरुआत के बाद सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स आज 79004 के लेवल तक गिर गया था। हालांकि अब 145 अंक ऊपर 79368 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 22 अंकों के फायदे के साथ 24027 पर था। इस बीच बजाज फाइनेंस, टाइटन के शेयरों में करीब दो पर्सेंट की तेजी है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में इनके अलावा बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस और आईटीसी जैसे स्टॉक्स भी हैं।
सुबह 9:15 बजे बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सप्ताह के पहले दिन 58 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 79281 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने आज के दिन के कारोबार की शुरुआत 41 अंकों की बढ़त के साथ 24045 के लेवल से की।
टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा बढ़त में कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार के 13 प्रमुख सेक्टर में से 11 में शुरूआती कारोबार के दौरान तेजी रही। अधिक घरेलू स्तर पर केंद्रित स्मॉलकैप और मिडकैप में भी लगभग 0.3% की वृद्धि हुई। दूसरी तरफ, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

