नई दिल्ली। Stock Market Closed, 24 Marchm 2026: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब दो प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1372.06 अंक या 1.89 प्रतिशत बढ़कर 74,068.45 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 445.15 अंक या 1.98 प्रतिशत चढ़कर 23,912 पर बंद हुआ।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों से बाजार को राहत मिली। इंडेक्स हैवी वेट एलएन्डटी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी से भी बाजार को सपोर्ट मिला। आईटी शेयरों में खरीदारी ने भी बाजार को ऊपर खींचा।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 500 से ज्यादा अंक चढ़कर 74,212.47 पर खुला। खुलते ही इंडेक्स में और तेजी देखी गई। कारोबार के दौरान यह 74,489 अंक तक चढ़ गया था। अंत में 1372.06 अंक या 1.89 फीसदी की बढ़त लेकर 74,068.45 पर बंद हुआ।
इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 22,878 अंक पर खुला। इंट्रा-डे ट्रेड में यह 23,057 अंक के हाई लेवल तक गया। अंत में 399.75 अंक या 1.78 फीसदी की बढ़त लेकर 22,912 पर बंद हुआ।
टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, एल एंड टी, इटरनल और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा बढ़त में रहने वाले शेयरों में रहे। दूसरी तरफ, पावर ग्रिड और एसबीआई लाल निशान में बंद हुए। ब्रोडर मार्केटस में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 2.68 प्रतिशत और 2.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टर-वार देखें तो ऑटो सेक्टर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की। निफ्टी मीडिया और निफ्टी बैंक सेक्टर ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी फार्मा सेक्टर ने अपने समकक्षों की तुलना में सबसे कम बढ़त हासिल की।
| Top Gainers | Top Losers |
|---|---|
| LT | Power Grid |
| Indigo | SBI |
| Eternal | – |
| Asian Paint | – |
| Bajaj Finance | – |

