Stock Market: सेंसेक्स 1205 अंक उछल कर 75273 पर बंद, निफ्टी 23300 के पार

0
10

नई दिल्ली। Stock Market Closed, March 25, 2026: एशियाई बाजारों में पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार (25 मार्च) को लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में मजबूती के साथ बंद हुए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 600 से ज्यादा अंक चढ़कर 74,652.01 पर खुला। सोमवार को यह 74,068 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 75,849 अंक तक चढ़ गया था। अंत में 1205.00 अंक या 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,273.45 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 23 हजार का लेवल पार कर 23,064 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 23,465 अंक के इंट्रा-डे हाई लेवल तक गया। अंत में 394.05 अंक या 1.72 फीसदी की बढ़त लेकर 23,306 पर बंद हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बयान के चलते बाजार में खरीदारी देखने को मिली। ट्रंप ने सोमवार को दोहराया कि पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने को लेकर चर्चा जारी है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के पूरे नेतृत्व को खत्म कर दिया है और अब एक नया नेतृत्व सामने आया है। निचले स्तर पर इंडेक्स हैवीवेट एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में तेजी ने भी बाजार को सपोर्ट किया।

जियोजित इंवेस्टमेंट्स में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ”वैश्विक स्तर पर जोखिम को लेकर माहौल बेहतर होने और शांति की उम्मीद बढ़ने से बाजार ने पिछले दिन की तेजी को आगे बढ़ाया। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक प्रगति के चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से नीचे आ गईं, जिसे बाजार ने सकारात्मक रूप में लिया।”

उन्होंने कहा, ”हॉर्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री आवाजाही में सामान्य होने के शुरुआती संकेत भी निवेशकों के भरोसे को और मजबूत कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। भारत का वैल्यूएशन प्रीमियम, जो लंबे समय से ऊंचा बना हुआ था, अब कुछ हद तक कम होकर संतुलित स्तर पर आ गया है, जिससे मौजूदा स्तर पर निवेशकों को ज्यादा भरोसा मिल रहा है।”

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्रा सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाइटन, इंडिगो, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एसबीआई, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टीसीएस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स हरे निशान में रहे।

सेक्टोरल मोर्चे पर खरीदारी देखने को मिली। कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 3.5 प्रतिशत उछलकर सबसे ज्यादा बढ़त वाला रहा। ऑटो, बैंक, मेटल, रियल एस्टेट और रसायन क्षेत्र के इंडेक्स में भी 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। ब्रोडर मार्केट ने मुख्य इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। मिडकैप इंडेक्स 2.30 प्रतिशत बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 2.59 प्रतिशत ऊपर गया।

टॉप गेनर्स टॉप लूजर्स
अल्ट्रा सीमेंट टेक महिंद्रा
बजाज फाइनेंस पावर ग्रिड
एल एंड टी टीसीएस
टाइटनबीईएल
इंडिगो