नई दिल्ली। Stock Market Closed : शेयर बाजार में आज कभी गिरावट तो कभी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स आज यानी मंगलवार को 53.49 अंक या फिर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के बाद 82,391.72 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.05 अंक की उछाल के साथ 25,104.25 पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा डे हाई 82,680.79 अंक और निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 25,199.30 अंक रहा है।
सेंसेक्स में आज 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं, 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक टेक महिंद्रा के शेयरों में 2.27 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, टाटा मोटर्स के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ मारुति के शेयर, एशियन पेंट्स के शेयर, बजाज फाइनेंस के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

