नई दिल्ली। मंगलवार को शेयर मार्केट और एमसीएक्स दोनों बंद रहे, लेकिन एमसीएक्स पर शाम के सेशन में कारोबार हुआ। पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से सोने-चांदी में जो तेजी आई थी, वो मंगलवार शाम खत्म हो गई।
एमसीएक्स (भारत) के ईवनिंग सेशन में सोना-चांदी में जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली। बाजार खुलते ही सोना 6000 रुपये से ज्यादा गिर गया। वहीं चांदी भी 18 हजार रुपये से ज्यादा फिसल गई।
मंगलवार रात 8 बजे अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम करीब 4000 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,096 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में ही यह 1,59,649 रुपये तक चला गया था।
वहीं चांदी प्रति किलो करीब 16,100 रुपये की गिरावट के साथ 2,62,380 रुपये पर कारोबार कर रही थी। शुरुआती कारोबार में चांदी 2,60,010 रुपये तक गिर गई थी।

