Gold Price: सोने में 18 साल में सबसे बड़ी मंथली गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए आज के भाव

0
8

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोने का भाव सोमवार 30 मार्च को गिरावट के साथ 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और इंट्राडे के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोने में निचले स्तर पर मूल्य खरीदारी देखी गई और यह 1,43,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गई, जो शुक्रवार के 1,44,282 रुपये के करीब 500 रुपये नीचे है।

पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ है। इससे सोने और चांदी में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोना बाजार खुलते ही 3,000 रुपये से अधिक लुढ़क गया जबकि चांदी की कीमत में भी 2,000 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,47,255 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,46,850 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 3,043 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,212 रुपये तक फिसला।

सुबह 9.50 बजे यह 1,569 रुपये की गिरावट के साथ 145686 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,27,954 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 228106 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 2,157 रुपये की गिरावट के साथ 225797.00 रुपये तक आई। सुबह 9.50 बजे यह 2,149 रुपये यानी 0.94 फीसदी गिरावट के साथ 2,25,805 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

कीमतों में गिरावट की वजह
हालांकि, हाल के दिनों में सोने में भारी गिरावट आई है, लेकिन अब कुछ निवेशक सस्ते दाम पर खरीदारी कर रहे हैं। इसके बावजूद बाजार में चिंता बनी हुई है कि अगर युद्ध लंबा चला, तो दुनिया के केंद्रीय बैंक अपने गोल्ड रिजर्व बेच सकते हैं या फिर महंगाई काबू करने के लिए ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं। ब्याज दर बढ़ने से सोना जैसे बिना ब्याज वाले निवेश पर दबाव पड़ता है।

युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान, मिस्र और सऊदी जैसे देशों के बीच बातचीत हुई, लेकिन जमीन पर हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। तेहरान में मिसाइल हमलों के बाद बिजली गुल होने की खबरें आईं। वहीं, ईरान समर्थित हूती गुट भी इस संघर्ष में शामिल हो गया है और अमेरिका ने भी इस क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है।

तेल की कीमतों का भी असर
युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे वैश्विक महंगाई बढ़ने का खतरा है। इससे फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बन सकता है। यही कारण है कि सोने की कीमतों में हाल के समय में करीब 15% की गिरावट देखी गई है।