Gold Silver Price: MCX पर सोना 1800 रुपये, चांदी 4000 रुपये से ज्यादा गिरी

0
8

नई दिल्ली। ईरान युद्ध का असर सोमवार को सोना और चांदी पर भी दिखाई दिया। सोमवार सुबह-सुबह सोना और चांदी की कीमत धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर सोना 1800 रुपये से ज्यादा गिर गया। वहीं चांदी में 4000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। सोने-चांदी की कीमत में गिरावट कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर में तेजी की वजह से भी आई।

एमसीएक्स पर शुक्रवार को अप्रैल डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 1,61,634 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 2,68,285 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। सोमवार को दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं।

सुबह 10 बजे सोना प्रति 10 ग्राम 1251 रुपये की गिरावट के साथ 1,60,383 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी प्रति किलो 4433 रुपये की गिरावट के साथ 2,63,852 रुपये पर कारोबार कर रही थी।

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 1.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,64,475 रुपये प्रति किलोग्राम के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोना भी 1.1 प्रतिशत फिसलकर 1,59,826 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गिरा।

इंटरनेशनल मार्केट में कीमत
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। स्पॉट गोल्ड करीब 1.7% गिरकर 5,082 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.4% गिरकर 5,099 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में खरीदने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे मांग कमजोर पड़ी। वहीं स्पॉट सिल्वर करीब 2.2% गिरकर 82.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।