नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है, जिसका नाम Agni Upgrade Days रखा गया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने Agni सीरीज के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त एक्सचेंज डील दे रही है, जिससे यूजर्स अपने पुराने फोन को बदलकर नया 5G फोन काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
आज के समय में स्मार्टफोन तेजी से अपडेट हो रहे हैं और हर कोई चाहता है कि उसके पास लेटेस्ट फीचर्स वाला फोन हो। ऐसे में Lava का यह ऑफर यूजर्स के लिए एक बेहतरीन मौका बनकर सामने आया है, जिसमें 14,000 रुपए तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल रहा है।इस ऑफर के तहत Lava Agni 4 को सिर्फ 10,999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Lava Agni 4 पर ऑफर
Lava Agni 4 को लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत 10,999 रुपए में ख़रीदा का जा सकता है। इस ऑफर के तहत यूजर्स अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके नए Agni फोन पर 14,000 रुपए तक का फायदा ले सकते हैं। बता दें कि Lava Agni 4 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 24999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अपने पुराने फोन से अपग्रेड करना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। यह ऑफर Amazon पर लाइव है और यूजर्स इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ 30 मार्च तक ही वैलिड है, यानी यूजर्स के पास इसका फायदा उठाने के लिए सीमित समय है। इसलिए अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है।
फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन
- Lava Agni 4 को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें मेटल फ्रेम और मैट AG-ग्लास बैक दिया गया है। फोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसकी वजह से स्क्रीन तेज धूप में भी साफ दिखाई देती है। साथ ही, IP64 रेटिंग होने के कारण यह धूल और हल्के पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है।
- Lava Agni 4 कैमरा के मामले में भी काफी दमदार है। इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है। इसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन Android 15 पर चलता है और 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भरोसा भी मिलता है।
- इस फोन की सबसे खास बात इसका Vayu AI फीचर है, जो एक स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम करता है। यह होम स्क्रीन पर मौजूद रहता है और वॉयस व विजुअल इंटेलिजेंस, कॉल समरी, टेक्स्ट हेल्प, Circle to Search और 100 से ज्यादा शॉर्टकट फीचर्स देता है।

