सेंसेक्स 811 अंक उछल कर 49,820 पर और निफ्टी 14628 के पार

0
533

मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त है। BSE सेंसेक्स 811 अंकों की भारी बढ़त के साथ 49,820.01 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 247 अंक ऊपर 14,754.45 पर पहुंच गया है। सुबह सेंसेक्स 323 अंक ऊपर 49,331.68 पर और निफ्टी 121 अंक ऊपर 14,628.50 पर खुला। 26 मार्च को सेंसेक्स 568 अंक बढ़त के साथ 49,008.50 पर बंद हुआ था।

निवेशक सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल, बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में खरीदारी कर रहे। निफ्टी बैंक इंडेक्स 410 अंक ऊपर 33,729.10 पर कारोबार कर रहा है। HDFC बैंक का शेयर 2.6% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसी तरह मेटल सेक्टर में MOIL का शेयर भी 14% की बढ़त है।

एशियाई बाजारों में हल्की खरीदारी

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 248 अंक यानी 0.88% चढ़कर 28,570 पर पहुंच गया है।
  • चीन के शंघाई कंपोजिट 18 पॉइंट ऊपर 3,453 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 6 पॉइंट्स गिरकर 29,378 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स 1% चढ़ा और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 0.54% तक की गिरावट है।

अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव
अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। डाओ जोंस इंडेक्स 98.49 पॉइंट बढ़त के साथ 33,171 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर नैस्डैक इंडेक्स 79 अंक गिरकर 13,059 अंकों पर बंद हुआ है।इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 3 अंक चढ़कर 3,971 अंकों पर आ गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में खरीदारी देखने को मिली, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।