सेंसेक्स 290 अंक टूटकर 65,700 पर और निफ्टी 19,600 से नीचे

0
50

मुंबई। शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 290 अंक टूटकर 65,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 78 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 19,550 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी और 21 में गिरावट देखने को मिल रही है।

कल बाजार में थी तेजी
इससे पहले कल यानी बुधवार (10 अगस्त) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 149 अंक चढ़कर 65,995 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 61 अंक की तेजी देखने को मिली थी, ये 19,632 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली थी।

रेपो रेट 6.50% पर बरकरार
भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को रेपो रेट में इजाफा न करने का फैसला किया। यानी ब्याज दर 6.50% बनी रहेगी। लगातार तीसरी बार RBI ने दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। RBI गवर्नर ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी यानी MPC के सभी सदस्य दर बरकरार रखने के पक्ष में थे। वहीं महंगाई को लेकर RBI गवर्नर ने कहा कि सब्जियों की कीमतें बढ़ने के कारण जुलाई-अगस्त में महंगाई बढ़ने का अनुमान है।