शेयर बाजार इस सप्ताह तीन दिन बंद रहेगा, आज महावीर जयंती का अवकाश

0
8

नई दिल्ली। Stock market holiday: शेयर बाजार आज मंगलवार को बंद है। सेंसेक्स और निफ्टी (NSE) में आज महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा। बता दें, इस हफ्तें दो कारोबारी दिनों के दौरान शेयर बाजार बंद रहेगा। यानी इस सप्ताह 5 में से सिर्फ 3 कारोबारी दिन ही स्टॉक मार्केट खुला रहेगा।

एमसीएक्स में भी छुट्टी
महावीर जयंती की वजह से एमसीएक्स में ट्रेडिंग दोपहर तक नहीं होगी। वहीं, शाम को 5 बजे से 11 बजे तक एक बार फिर से एमसीएक्स में कारोबार आप कर पााएंगे।

शेयर बाजार इस सप्ताह
इस सप्ताह कुल दो दिन शेयर बाजार में छुट्टी है। आज महावीर जयंती की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं, अगली छुट्टी 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे त्योहार की वजह से है। यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार तीन दिन लगातार शेयर बाजार बंद रहेगा। बता दें, गुड फ्राइडे के दिन अमेरिकी शेयर बाजार में भी छुट्टी रहेगी।

बैंकों में भी आज अवकाश
भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आज धिकतर जगहों पर बैंकों में छुट्टी है। यानी मंगलवार 31 मार्च को बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। आरबीआई के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक आज 31 मार्च को महावीर जयन्ती के उपलक्ष्य में अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।