नई दिल्ली।कोरोना वायरस (coronavirus) के के चलते पूरी दुनिया में कच्चे तेल के दामों में भारी कमी आई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में बुधवार (11 मार्च) को लगातार सातवें दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 2.69 रुपए और डीजल की कीमत में 2.33 रुपए प्रति लीटर की गिरावट आई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 70.29 और डीजल 63.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि पिछले 8 महीने की यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।
चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम
| महानगर | पेट्रोल की कीमत (रुपए) |
| दिल्ली | 70.29 |
| मुंबई | 75.99 |
| चेन्नई | 73.02 |
| कोलकाता | 72.98 |
चारों महानगरों में डीजल के दाम
| महानगर | डीजल की कीमत (रुपए) |
| दिल्ली | 63.01 |
| मुंबई | 65.97 |
| चेन्नई | 66.48 |
| कोलकाता | 65.34 |

