नई दिल्ली। कोरोना वायरस भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है और इनमें पाकिस्तान भी शामिल है। जहां पाकिस्तान के पास कोरोना से निपटने की व्यवस्थाएं नहीं है लेकिन भारत के खिलाफ षडयंत्र करने के लिए खूब पैसा है। सीमापार से लगातार हो रही फायरिंग और आतंकी घुसपैठों के अलावा अब ऑनलाइन धोखेबाजी पर उतर आया है।
दरअसल, केंद्र सरकार ने Coroanvirus से निपटने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं और इनमें से एक Aarogya Setu App भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी और सरकार इस ऐप को लगातार डाउनलोड करने के लिए कह रही है ताकि आप कोरोना संक्रमण से बचे रहें। लेकिन पाकिस्तान ने बेशर्मी दिखाते हुए एक फर्जी Fake Aarogya Setu App शुरू कर दी है।
सुरक्षा एजेंसियों ने सैन्य व अर्धसैन्य बलों के जवानों को पाकिस्तान प्रायोजित फर्जी आरोग्य सेतु ऐप Fake Aarogya Setu App के झांसे में आने से बचने की सलाह दी है। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि पाकिस्तान ने आरोग्य सेतु ऐप की ही तरह एक फर्जी ऐप बनाया है।
यह ऐप आपके मोबाइल के महत्वपूर्ण डाटा को चुरा सकता है। इस संबंध में जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि इस फर्जी ऐप का लिंक WhatsApp, SMS, eMail या किसी अन्य सोशल मीडिया के जरिए भेजा जा सकता है। इस फर्जी ऐप से सावधान रहें नहीं तो आपका पर्सनल डेटा चोरी हो सकता है।
ऐसे चुराते हैं पर्सनल डेटा
फर्जी आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करते ही आपको एक अन्य ऐप को इंस्टाल करने की अनुमति मांगता है। ऐसा करने पर फर्जी लिंक Face.apk, Snap.apk जैसे कई ऐप आते हैं। यह एप्स यूजर के फोन में वायरस को डेटा चुराने के लिए एक्टिवेट कर देते हैं। इन वायरस के जरिए हैकर आपके स्मार्ट फोन का सारा डाटा चुरा लेते हैं।
ऐसे होगी असली Aarogya Setu App की पहचान
- अगर आपने अब तक आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसे सही जगह से और पूरी तरह जांचने के बाद ही डाउनलोड करें।
- इसलिए आरोग्य सेतु ऐप को सिर्फ MyGov.in वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करें।
- आरोग्य सेतु ऐप (Arogya Setu App) को आप गूगल प्लेस स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
- ध्यान रहे आप आधिकारिक और सही ऐप डाउनलोड करें। इसे NIC ने पब्लिश किया है।
