मुंबई। निवेशकों में समर्थन से मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 624.92 अंक ऊपर और निफ्टी 201.1 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 110.34 अंक नीचे और निफ्टी 53.55 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था।
दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 857.15 अंक तक और निफ्टी 246.55 पॉइंट तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 552.09 अंक नीचे 33,228.80 पर और निफ्टी 159.20 पॉइंट नीचे 9,813.70 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 157.62 अंक ऊपर 25,763.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.43 फीसदी बढ़त के साथ 137.22 अंक ऊपर 9,726.02 पर बंद हुआ था।
दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.83 फीसदी बढ़त के साथ 25.28 पॉइंट ऊपर 3,066.59 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.98 फीसदी बढ़त के साथ 28.18 अंक ऊपर 2,918.21 पर बंद हुआ था। इधर जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।

