निफ्टी 52 हफ्तों के नए रिकॉर्ड स्तर पर, सेंसेक्स 484 अंक चढ़कर 83952 पर बंद

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50 इंडेक्स 25,700 अंक के पार निकल गया जो पिछले 52 हफ्तों का नया रिकॉर्ड है। 

50 शेयरों वाला Nifty-50 0.49 फीसदी के उछाल के साथ 25,709.85 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 484.53 पॉइंट या 0.58% बढ़कर 83,952.19 पर बंद हुआ। कुल 1658 शेयर बढ़े, 2318 शेयर गिरे और 158 शेयर स्थिर रहे।

निफ्टी में एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, मैक्स हेल्थकेयर, ITC और M&M जैसे बड़े शेयरों में तेजी रही। वहीं, विप्रो, इन्फोसिस, एटर्नल, HCL टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर गिर गए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 0.4 फीसदी की गिरावट रही।

सेक्टर्स की बात करें तो मीडिया, आईटी, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.5-1 फीसदी गिर गए, जबकि ऑटो, बैंक, हेल्थकेयर, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.5-1 फीसदी की बढ़त रही।

10,000 अंक चढ़ा निफ्टी बैंक, आज टूटे सभी रिकॉर्ड
शुक्रवार निफ्टी बैंक अपने आल टाइम हाई 57,651.30 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी बैंक ने पुराने आल टाइम हाई 57,628.40 अंक को क्रॉस करने में सफल रहा है। मार्च 2025 के स्तर से अबतक निफ्टी बैंक में 10,000 अंकों की तेजी देखने को मिल चुकी है। निफ्टी में उछाल की वजह एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक सहित 12 कंपनियों के शेयरों में 229 अंक की तेजी आई है। 2025 में अबतक निफ्टी बैंक इंडेक्स में 13 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि निफ्टी इंडेक्स में 9 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। लेकिन निवेशकों के मन में सवाल है कि कहीं यह तेजी बुलबुला तो नहीं है?