नई दिल्ली।पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी है। पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह को इस बार रक्षा मंत्री बनाया गया है जबकि पहली बार केंद्र सरकार में शामिल अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री बनाया गया है। नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। निर्मला सीतारमण अगली वित्त मंत्री होगी जबकि पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को देश का नया विदेश मंत्री बनाया गया है। आइए जानते हैं मोदी सरकार 2.0 में किसे मिला कौन सा मंत्रालय….
कैबिनेट मंत्रियों का विभाग
| नाम | पार्टी | मंत्रालय |
| राजनाथ सिंह | बीजेपी | रक्षा मंत्री |
| अमित शाह | बीजेपी | गृह मंत्री |
| नितिन गडकरी | बीजेपी | सड़क परिवहन |
| डी वी सदानंद गौड़ा | बीजेपी | रसायन एवं उर्वरक |
| निर्मला सीतारमण | बीजेपी | वित्त |
| राम विलास पासवान | एलजेपी | उपभोक्ता एवं खाद्य |
| नरेंद्र सिंह तोमर | बीजेपी | कृषि एवं ग्रामीण विकास |
| रवि शंकर प्रसाद | बीजेपी | कानून एवं संचार |
| हरसिमरत कौर बादल | शिरोमणि अकाली दल (SAD) | खाद्य प्रसंस्करण |
| थावरचंद गहलोत | बीजेपी | सामाजिक न्याय |
| डॉ. एस. जयशंकर | पूर्व राजनयिक | विदेश मंत्री |
| रमेश पोखरियाल निशंक | बीजेपी | मानव संसाधन विकास |
| अर्जुन मुंडा | बीजेपी | आदिवासी मामले |
| स्मृति इरानी | बीजेपी | महिला, बाल विकास एवं कपड़ा |
| डॉ. हर्षवर्धन | बीजेपी | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान |
| प्रकाश जावड़ेकर | बीजेपी | पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण |
| पीयूष गोयल | बीजेपी | रेलवे, वाणिज्य और उद्योग |
| धर्मेंद्र प्रधान | बीजेपी | पेट्रोलियम, स्टील, नैचुरल गैस |
| मुख्तार अब्बास नकवी | बीजेपी | अल्पसंख्यक मामले |
| प्रहलाद जोशी | बीजेपी | संसदीय कार्य, कोयला |
| डॉ. महेंद्र नाथ पांडे | बीजेपी | स्किल डिवेलपमेंट |
| अरविंद सावंत | शिवसेना | |
| गिरिराज सिंह | बीजेपी | |
| गजेंद्र सिंह शेखावत | बीजेपी |

