खनन एवं बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन फरवरी में 1.7 फीसदी बढ़ा

0
393

नयी दिल्ली। मुख्य रूप से खनन और बिजली क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) फरवरी में 1.7 प्रतिशत बढ़ा। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि आलोच्य महीने में 0.8 प्रतिशत रही।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में फरवरी, 2021 में 3.2 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में अप्रैल-फरवरी के दौरान औद्योगिक वृद्धि 12.5 प्रतिशत रही। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 11.1 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

विनिर्माण क्षेत्र में 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) के दौरान रिकॉर्ड 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी अवधि में इसमें 12.5 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।