कोटा एवं डकनिया तलाव स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य जारी

0
76

कोटा। पश्चिम मध्य रेल के कोटा एवं डकनिया तलाव स्टेशनों के पुनर्विकास ने गति पकड़ ली हैं। कोटा और डकनिया तलाव स्टेशनों के के विकास कार्यों की समीक्षा भी निरंतर की जा रही हैं। डकनिया तलाब स्टेशन के पुनर्विकास का काम अक्टूबर 2024 तक और कोटा स्टेशन के पुनर्विकास का काम अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कोटा स्टेशन की प्रगति

  1. गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का कार्य पूर्ण।
  2. प्लेटफार्म संख्या 04 की तरफ अस्थाई कार्यरत टिकट काउन्टर का कार्य पूर्ण।
  3. प्लेटफार्म संख्या 04 पर अस्थायी अपर क्लास प्रतीक्षालय एवं महिला प्रतीक्षालय का कार्य पूर्ण।
  4. सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
  5. प्लेटफॉर्म संख्या 1/2/3/4 विभिन्न विभागों के अस्थायी कार्यालय एवं यात्री प्रतीक्षालय।

डकनिया तलाव स्टेशन की प्रगति

  1. ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण।
  2. क्लाइंट कार्यालय का कार्य पूर्ण।
  3. साइट ऑफिस का कार्य पूर्ण।
  4. कार्यस्थल की मिट्टी सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण ।
  5. प्रयोगशाला का कार्य पूर्ण।
  6. स्टेशन पर रिले रूम का कार्य पूर्ण।

कोटा रेलवे स्टेशन: कोटा रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। कोटा स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य रुपये 207.63 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।

डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन: कोटा मंडल में डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई कॉर्ड लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। डकनिया तलाव स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य 111.19 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि कोटा एवं डकनिया तलाव स्टेशनों को पुनर्विकसित करते समय स्टेशन डिजाइन के मानक तत्वों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।