नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा में बदलाव को लेकर फैल रही खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और मौजूदा व्यवस्था ही लागू है।
गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में अहम बदलाव किए हैं। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अब दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच का ‘गैप’ बढ़ा दिया गया है।
पहले यह कहा गया था कि नए नियमों के तहत, केंद्र सरकार ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की डिलीवरी और अगली रिफिल बुकिंग के बीच की अनिवार्य समय सीमा यानी गैप को 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया है। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मंगलवार को इस नए नियम की जानकारी दी।
तय की गई समय सीमा अब इस प्रकार है
- गैस कंपनियों ने ग्राहकों की अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर रिफिल बुकिंग का नया समय निर्धारित किया है।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी: उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अब अपनी अगली रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना होगा।
- सामान्य उपभोक्ता (Non-PMUY): सिंगल बॉटल कनेक्शन (SBC) यानी जिन उपभोक्ताओं के पास केवल एक सिलेंडर वाला कनेक्शन है, वे अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
- डबल बॉटल कनेक्शन (DBC): जिनके पास दो सिलेंडर वाला कनेक्शन है, उनके लिए यह अंतराल 35 दिन तय किया गया है।
- छोटे सिलेंडरों (5 किलो और 10 किलो) के लिए नियम
नियमित 14.2 किलो वाले सिलेंडरों के अलावा, छोटे सिलेंडरों के लिए भी बुकिंग अंतराल तय किया गया है। - 5 किलो वाला सिलेंडर: 9 से 16 दिनों का गैप।
- 10 किलो वाला सिलेंडर: 18 से 32 दिनों का गैप।
उपभोक्ताओं के लिए शर्त
इस नए नियम में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके अगले सिलेंडर की बुकिंग की पात्रता की गणना ‘पिछली डिलीवरी की तारीख’ से की जाएगी, न कि पिछली बुकिंग की तारीख से।
यदि कोई उपभोक्ता तय समय सीमा पूरी होने से पहले सिलेंडर बुक करने का प्रयास करता है, तो सिस्टम द्वारा उस ‘अर्ली बुकिंग’ को ब्लॉक कर दिया जाएगा और बुकिंग स्वीकार नहीं होगी।
हेल्पलाइन नंबर जारी
इस नए नियम को लेकर यदि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी आती है या वे अधिक जानकारी चाहते हैं, तो वे आधिकारिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं।
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से यह दूसरा ऐसा बदलाव है। इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने शहरी इलाकों में घरेलू LPG सिलेंडर रिफिल बुकिंग के लिए इंतजार की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि इन नई समय सीमाओं का मकसद खपत के तरीकों को नियंत्रित करना और LPG वितरण को सुव्यवस्थित करना है।
कमर्शियल एलपीजी का संकट और भी गहरा
घरेलू गैस के अलावा कमर्शियल (19 किलो) एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पर दबाव कहीं अधिक है। हालांकि, केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कमर्शियल एलपीजी के आवंटन में 20% की अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी दी थी, जिससे कुल आवंटन 50% हो गया है। वितरकों का कहना है कि सरकार के इस फैसले के बावजूद, जमीनी स्तर पर इसका असर या राहत दिखने में कम से कम दो से तीन दिन और लग सकते हैं।

