• Home
  • बिज़नेस
    • अर्थव्यवस्था
    • बजट
    • कंपनी
    • कमोडिटी
    • कृषि
    • जिंस | वायदा कारोबार
  • गैजेट्स
    • एप्प्स
    • गैजेट्स न्यूज़
    • टेक न्यूज
    • टैबलेट
    • लैपटॉप
    • स्मार्टफोन
  • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा
  • बैंक/बीमा
  • स्टॉक मार्केट
  • टैक्स
  • मनोरंजन
  • विशेष
    • अंतरराष्ट्रीय
    • कोटा समाचार
    • धर्म / समाज
    • प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • पार्लियामेंट
    • लोक सभा
    • हेल्थ
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Saturday, January 17, 2026
Sign in / Join
  • Home
  • बिज़नेस
  • गैजेट्स
  • ऑटोमोबाइल
  • शिक्षा
  • बैंक/बीमा
  • स्टॉक मार्केट
  • टैक्स
  • मनोरंजन
  • विशेष
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • Home
  • बिज़नेस
    • Allअर्थव्यवस्थाबजटकंपनीकमोडिटीकृषिजिंस | वायदा कारोबार
      कमोडिटी

      स्टाकिस्टों के समर्थन से सप्ताह भर में चांदी 49000 रुपये उछली, जानिए क्या रहे भाव

      January 17, 2026
      कमोडिटी

      Kota Mandi: आवक की कमी से कोटा में सोयाबीन, धान और उडद में उछाल

      January 17, 2026
      अर्थव्यवस्था

      Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 687 अरब डॉलर के पार

      January 16, 2026
      कमोडिटी

      गेहूं का घरेलू उत्पादन गत सीजन से बढ़कर 1200 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान

      January 16, 2026
  • गैजेट्स
    • Allएप्प्सगैजेट्स न्यूज़टेक न्यूजटैबलेटलैपटॉपस्मार्टफोन
      गैजेट्स न्यूज़

      दो स्क्रीन वाला Lava Blaze Duo 3 इस दिन होगा लॉन्च, जानें खासियत

      January 17, 2026
      स्मार्टफोन

      Redmi Note 15 Pro सीरीज 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च

      January 16, 2026
      टेक न्यूज

      वॉट्सएप पर मिलेगा अब आधार, जानिए डाउनलोड का आसान तरीका

      January 16, 2026
      गैजेट्स न्यूज़

      रिपब्लिक डे सेल में iPhone 16 हुआ 23000 रुपये सस्ता, जानिए ऑफर्स

      January 14, 2026
  • ऑटोमोबाइल
    • ऑटोमोबाइल

      टाटा सिएरा का नया मॉडल पेट्रोल-डीजल के बिना ही दौड़ेगा; जानिए खासियत

      January 17, 2026
      ऑटोमोबाइल

      सिंगल चार्ज में 400KM की रेंज वाली हुंडई की 9-सीटर ई-कार पेश, जानिए कीमत

      January 13, 2026
      ऑटोमोबाइल

      महिंद्रा का फेसलिफ्ट वर्जन XUV 7XO भारत में लॉन्च, जानिए कीमत एवं फीचर्स

      January 6, 2026
      ऑटोमोबाइल

      फुल चार्ज पर 3000 Km दौड़ेगी चीन की यह इलेक्ट्रिक कार, 5 मिनट में होगी 100% चार्ज

      December 28, 2025
      ऑटोमोबाइल

      महिंद्रा XUV7XO फेसलिफ्ट वर्जन का पहला टीजर हुआ जारी, जानें खूबियां

      December 8, 2025
  • शिक्षा
    • एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट

      NEET UG के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 7 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म

      February 8, 2025
      एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट

      CLAT 2025 काउंसलिंग के लिए पहली अलॉटमेंट सूची 26 को जारी होगी

      December 21, 2024
      एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट

      CAT 2024 Result: आईआईएम कोलकाता ने कैट की फाइनल आंसर-की रिलीज की

      December 18, 2024
      एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट

      केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से

      November 21, 2024
      एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट

      तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी सीईटी राजस्थान, इन भर्तियों से हुए बाहर

      October 25, 2024
  • बैंक/बीमा
    • बैंक / बीमा

      पीएफ का पैसा अप्रैल से UPI से निकाल सकेंगे, EPFO देने जा रहा बड़ा तोहफा

      January 17, 2026
      बैंक / बीमा

      अगर एक दिन भी पीएफ कटा तो पारिवारिक पेंशन का हक, जानिए कैसे

      January 15, 2026
      बैंक / बीमा

      अपने या परिवार का पुराना बैंक बैलेंस RBI के इस पोर्टल पर खोजें, जानिए कैसे

      January 12, 2026
      बैंक / बीमा

      ईपीएफओ वेतन सीमा में बदलाव के लिए केंद्र को सुप्रीम कोर्ट ने 4 महीने का समय दिया

      January 6, 2026
      बैंक / बीमा

      नौकरी बदलते समय वीकेंड और छुट्टियां अब सर्विस ब्रेक नहीं मानी जाएंगी: EPFO

      December 19, 2025
  • स्टॉक मार्केट
    • स्टॉक मार्केट

      बजट के दिन भी स्टॉक मार्केट में कारोबार होगा, NSE-BSE का लाइव सत्र का एलान

      January 17, 2026
      स्टॉक मार्केट

      Stock Market: सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 83570 के पार, निफ्टी 25694 पर बंद

      January 16, 2026
      स्टॉक मार्केट

      Stock Market: सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 83621 पर, निफ्टी 25700 के पार

      January 16, 2026
      स्टॉक मार्केट

      महाराष्ट्र में आज नगर निगम चुनाव होने से शेयर मार्केट में कारोबार बंद

      January 15, 2026
      स्टॉक मार्केट

      लाल निशान पर बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 245 अंक टूटा, निफ्टी 25700 के नीचे

      January 14, 2026
  • टैक्स
    • GST

      नवंबर में GST कलेक्शन 1.3% बढ़ा, मुआवजा उपकर में भारी गिरावट

      December 2, 2025
      GST

      जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद 36 में से 20 राज्यों में घटा टैक्स कलेक्शन

      November 5, 2025
      GST

      GST Collection: जीएसटी संग्रह अक्तूबर में 1.95 लाख करोड़ रुपये रहा

      November 1, 2025
      GST

      जीएसटी पंजीकरण 1 नवंबर से अब होगा आसान, तीन दिन में मिलेगी मंजूरी

      October 26, 2025
      GST

      टैक्सपेयर्स को राहत, सरकार ने GSTR-3B रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ाई

      October 20, 2025
  • मनोरंजन
    • मनोरंजन

      गौरव खन्ना ने जीती ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का कैश प्राइज

      December 8, 2025
      मनोरंजन

      कोटा में फिल्माई सिद्धार्थ निर्देशित ‘दरमियां’ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कृत

      November 17, 2025
      मनोरंजन

      बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल पंचतत्व में विलीन

      November 15, 2025
      मनोरंजन

      ‘ही मैन’ धर्मेंद्र की हालत स्थिर, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे

      November 12, 2025
      मनोरंजन

      ‘ही मैन’ धर्मेंद्र की हालत नाजुक, हाल जानने बॉलीवुड के कई सितारे अस्पताल पहुंचे

      November 11, 2025
  • विशेष
    • Allअंतरराष्ट्रीयकोटा समाचारधर्म / समाजप्रदेशराष्ट्रीयपार्लियामेंटलोक सभाहेल्थ
      राजस्थान

      स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में दावे-आपत्तियां लेने की तारीख दो दिन बढ़ी

      January 17, 2026
      अंतरराष्ट्रीय

      नोबेल पीस सेंटर ने ट्रंप को आईना दिखाया; बोला मालिक बदल सकता है, विजेता नहीं

      January 17, 2026
      प्रदेश

      BMC पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन का कब्जा; जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें

      January 17, 2026
      अंतरराष्ट्रीय

      ग्रीनलैंड पर अमेरिका का साथ नहीं देने वाले देशों पर भारी टैरिफ, ट्रंप की धमकी

      January 17, 2026
Home बिज़नेस कंपनी अदाणी समूह से जुड़े व्यक्ति के स्विस खाते जब्त, ग्रुप ने संबंध...
  • बिज़नेस
  • कंपनी

अदाणी समूह से जुड़े व्यक्ति के स्विस खाते जब्त, ग्रुप ने संबंध होने से किया इनकार

By
Lenden News
-
September 13, 2024
0
36
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    मुंबई। Adani Group News: स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने धन शोधन जांच के तहत ताइवान के एक व्यक्ति के स्विस बैंक खातों में जमा 31.1 करोड़ डॉलर (2,610 करोड़ रुपये) को जब्त कर लिया है। अधिकारियों को संदेह है कि वह अदाणी समूह का मुखौटा हो सकता है। हालांकि, समूह ने इस आरोप का पुरजोर तरीके से खंडन करते हुए कहा कि वह न तो किसी स्विस अदालती कार्यवाही में शामिल है और न ही उसका कोई खाता जब्त हुआ है।

    अमेरिका की शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में “स्विट्जरलैंड की मीडिया कंपनी द्वारा जारी ‘स्विस आपराधिक रिकॉर्ड’ का हवाला देते हुए कहा कि “स्विस अधिकारियों ने अदाणी से संबंधित धनशोधन और प्रतिभूतियों में जालसाजी की जांच के तहत स्विस बैंक खातों में 31 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जब्त की है। यह जांच 2021 की शुरुआत में हुई थी।”

    हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, “अभियोजकों ने विस्तार से बताया कि कैसे अदाणी से जुड़े एक व्यक्ति ने अपारदर्शी बीवीआई/मॉरीशस और बरमूडा कोष में निवेश किया। इस कोष में ज्यादातर अदाणी के शेयर थे।”

    हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल अदाणी समूह पर निशाना साधते हुए एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिसके अगले कुछ सप्ताह में समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्य में 150 अरब डॉलर की गिरावट आई थी। इस बीच, अदाणी समूह ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उसका स्विट्जरलैंड में किसी भी अदालती कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है।

    समूह ने बयान में कहा, “हम इन निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं। अदाणी समूह का किसी भी स्विस अदालती कार्यवाही में कोई संबंध नहीं है, न ही हमारी कंपनियों के किसी भी खाते को किसी प्राधिकरण ने जब्त किया है।”

    बयान के अनुसार, “यहां तक ​​कि कथित आदेश में भी स्विस न्यायालय ने न तो हमारी समूह कंपनियों का उल्लेख किया है, न ही हमें किसी ऐसे प्राधिकरण या नियामक निकाय से स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए कोई अनुरोध प्राप्त हुआ है। हम दोहराते हैं कि हमारी विदेशी होल्डिंग संरचना पारदर्शी है तथा उसमें सभी प्रासंगिक कानूनों का अनुपालन किया गया है।”

    अदाणी समूह ने कहा, ‘‘आरोप ‘स्पष्ट रूप से निरर्थक, तर्कहीन और बेतुके हैं। हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह हमारे समूह की प्रतिष्ठा और बाजार मूल्य को अपूरणीय क्षति पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने वाले उन्हीं लोगों द्वारा किया गया एक और सुनियोजित प्रयास है।’’ बयान में कहा गया, “अदाणी समूह पारदर्शिता और सभी कानूनी एवं नियामकीय आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    स्विट्जरलैंड की मीडिया कंपनी ‘गोथम सिटी’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि “फेडरल क्रिमिनल कोर्ट (एफसीसी) के एक फैसले से पता चलता है कि जिनेवा लोक अभियोजक कार्यालय कथित गलत कामों की जांच कर रहा था और अरबपति गौतम अदाणी से कथित रूप से जुड़े (फ्रंट मैन) व्यक्ति की 31 करोड़ डॉलर से अधिक की राशि पिछले तीन वर्षों में पांच स्विस बैंकों में जब्त की गई है।

    स्विस जांचकर्ताओं को संदेह है कि सहयोगी, जांच के तहत आये चांग चुंग-लिंग कंपनी का अंतिम लाभकारी मालिक नहीं है, बल्कि केवल एक मुखौटा है। हालांकि, अदाणी समूह ने कहा कि अदालत का आदेश उनसे जुड़ा नहीं है और इसमें उनका उल्लेख नहीं किया गया है।

    समूह ने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि कथित आदेश में भी स्विस कोर्ट ने न तो हमारी समूह कंपनियों का उल्लेख किया है, न ही हमें किसी ऐसे प्राधिकरण या नियामक निकाय से स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए कोई अनुरोध प्राप्त हुआ है। हम दोहराते हैं कि हमारी विदेशी होल्डिंग संरचना पारदर्शी और सभी प्रासंगिक कानूनों के अनुरूप है।”

    चांग चुंग-लिंग का नाम पहली बार 2023 हिंडनबर्ग रिपोर्ट में सामने आया था, जिसमें अदाणी समूह पर शेयर बाजार में हेरफेर, खातों में धोखाधड़ी और धन शोधन का आरोप लगाया गया था। अदाणी समूह ने बार-बार सभी आरोपों से इनकार किया है। उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने विदेशी कोष के माध्यम से अदाणी के शेयरों को खरीद-बिक्री कर काफी मुनाफा कमाया और वे ग्रोमोर के एकमात्र निदेशक थे।

    यह कथित तौर पर मॉरीशस स्थित एक मुखौटा कंपनी है, जिसका इस्तेमाल धन की हेराफेरी के लिए किया जाता है। हिंडनबर्ग के अनुसार, ग्रोमोर ने अडानी पावर के साथ शेयर विलय के माध्यम से रातोंरात 42.3 करोड़ डॉलर का लाभ कमाया था।

    चुंग-लिंग के बेटे चांग चिएन-टिंग की पहचान पीएमसी प्रोजेक्ट्स (इंडिया) के कथित एकमात्र लाभकारी मालिक के रूप में की गई थी, जो ग्रोमोर और अदाणी ग्लोबल के साथ ऐसी फर्में थीं जिनकी बाजार नियामक सेबी ने संबंधित-पक्ष लेनदेन के लिए जांच की थी। सेबी की जांच का नतीजा अभी पता नहीं चला है।

    स्विस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 10 सितंबर, 2024 को प्रकाशित नौ अगस्त, 2024 के एक अदालती आदेश में कहा गया था कि अदाणी समूह पर ‘धन शोधन और गबन सहित अवैध गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है।’ चांग चुंग-लिंग द्वारा नियंत्रित एक इकाई ने अदाणी समूह द्वारा उसे सौंपी गई धनराशि का एक बड़ा हिस्सा ‘अपारदर्शी कोष’ में निवेश किया।

    Related

    • TAGS
    • #Adani group
    • #adani group share
    • #Hindenburg Research
    • #Hindenburg Research Report
    • #Swiss accounts seized
    • #Swiss Bank account holder
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleभारत की अर्थव्यवस्था में 7.5 फीसदी से ज्यादा वृद्धि का अनुमान: रिजर्व बैंक
      Next articleहिंदी में दलीलें देने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई आपत्ति, बोला कोर्ट की भाषा अंग्रेजी है
      Lenden News
      Lenden News
      http://www.lendennews.com
      लेटेस्ट हिंदी समाचारों का पोर्टल। देश-विदेश, राजनीति, व्यापार, एग्री कमोडिटी, मनोरंजन, शिक्षा, ऑटोमोबाइल, गेजेट्स, स्टॉक मार्केट, निवेश, टैक्स एवं फाइनेंशियल समाचारों के लिए पढ़िए। मोबाइल, डेस्कटॉप और टेबलेट पर पढ़ने के लिए आज ही www.lendennews.com पर लॉग ऑन कीजिए।
      Facebook Instagram Linkedin Twitter Youtube

      Categories

      • Featured890
      • GST (1,113)
      • अंतरराष्ट्रीय681
      • अर्थव्यवस्था (1,587)
      • इंडस्ट्रीज261
      • इलेक्ट्रिक व्हीकल354
      • एग्जाम | रिजल्ट | जॉब अलर्ट (1,142)
      • एप्प्स12
      • ऑटोमोबाइल (2,509)
      • कंपनी (1,015)
      • कमोडिटी (9,681)
      • कार (1,595)
      • कृषि321
      • कोटा समाचार (6,374)
      • गैजेट्स न्यूज़ (2,347)
      • जिंस | वायदा कारोबार930
      • टेक न्यूज (2,320)
      • टैक्स (1,115)
      • टैबलेट13
      • तकनीक (2,858)
      • धर्म / समाज (1,601)
      • निवेश797
      • पार्लियामेंट217
      • प्रदेश (3,131)
      • बजट63
      • बाइक350
      • बिज़नेस (1,499)
      • बैंक / बीमा (2,049)
      • बॉलीवुड /टेलीवुड (1,009)
      • मनोरंजन (1,487)
      • राजस्थान (1,075)
      • राष्ट्रीय (2,890)
      • लाइफस्टाइल27
      • लैपटॉप36
      • लोक सभा35
      • विशेष13
      • वेब सीरीज7
      • शिक्षा (3,146)
      • स्कूटर150
      • स्टॉक मार्केट (4,949)
      • स्मार्टफोन (2,509)
      • हेल्थ853

      तकनीक

      दो स्क्रीन वाला Lava Blaze Duo 3 इस दिन होगा लॉन्च, जानें खासियत

      January 17, 2026

      Redmi Note 15 Pro सीरीज 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च

      January 16, 2026

      वॉट्सएप पर मिलेगा अब आधार, जानिए डाउनलोड का आसान तरीका

      January 16, 2026

      निवेश

      बिटकॉइन की कीमत 94 हजार डॉलर के पार, वेनेजुएला संकट का असर

      January 6, 2026

      क्या 2026 में भी बना रहेगा सोना-चांदी का रुतबा, जानिए एक्सपर्ट की राय

      January 1, 2026

      इस सप्ताह खुलेंगे 11 आईपीओ, रहिए निवेश को तैयार, जानिए किसका GMP सबसे ज्यादा

      December 21, 2025

      POPULAR CATEGORY

      • कमोडिटी9681
      • कोटा समाचार6374
      • स्टॉक मार्केट4949
      • शिक्षा3146
      • प्रदेश3131
      • राष्ट्रीय2890
      • तकनीक2858
      • स्मार्टफोन2509
      Logo

      ABOUT US

      Newspaper is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

      Contact us: [email protected]

      © 2024 LenDen News

      • Home
      • बिज़नेस
      • गैजेट्स
      • ऑटोमोबाइल
      • शिक्षा
      • बैंक/बीमा
      • स्टॉक मार्केट
      • टैक्स
      • मनोरंजन
      • विशेष