नई दिल्ली। वॉट्सऐप लगातार नए फीचर ला रहा है। इसी कड़ी में अब एक और जबर्दस्त फीचर की एंट्री हुई है। वॉट्सऐप का यह फीचर हर यूजर को पसंद आने वाला है। इस फीचर की खास बात है कि आप इसकी मदद से दूसरे ऐप से भी स्टेटस अपडेट शेयर कर सकते हैं।
वॉट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo ने इस फीचर को ऐप स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.22.83 में देखा है और इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। आइए जानते हैं डीटेल।
शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप इस नए फीचर को देख सकते हैं। वॉट्सऐप का यह फीचर iOS शेयर शीट की मदद से मीडिया को डायरेक्ट्ली स्टेटस अपडेट्स के तौर पर शेयर करने की सुविधा देता है।
रिपोर्ट के अनुसार अब जब भी यूजर फोटो या वीडियो शेयर करना चाहेंगे, तो उनके पास फोटो और वीडियो को सीधे स्टेटस अपडेट में भी शेयर करने का ऑप्शन मिलेगा। iOS शेयर शीट में My Status का ऑप्शन लगातार दिखेगा। इसमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मीडिया किस ऐप से शेयर किया जा रहा है।
अपडेट के आने से पहले यूजर्स को दूसरे ऐप से किसी फोटो को स्टेटस अपडेट के तौर पर शेयर करने के लिए पहले वॉट्सऐप को टारगेट ऐप के तौर पर सेट करना पड़ता था। नए फीचर की मदद से यूजर इंडिविजुअल कॉन्टैक्टस ग्रुप के साथ ही स्टेटस अपडेट में सेलेक्टेड मीडिया को शेयर कर सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट के जरिए iOS शेयर शीट में दिए गए My Status ऑप्शन की मदद से आप वॉट्सऐर कॉन्टैक्ट लिस्ट को नैविगेट किए बिना स्टेटस अपडेट को शेयर कर सकते हैं।
अगर आप ऐपल यूजर हैं, तो आप इस फीचर को लेटेस्ट अपडेट में ट्राई कर सकते हैं। ध्यान रहे कंपनी इस अपडेट को धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचा रही है। अगर आपके डिवाइस तक यह नहीं पहुंचा है, तो आने वाले दिनों में यह आपक तक पहुंच जाएगा।

