नई दिल्ली। अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ दिखने में ही नहीं बल्कि मजबूती और बैटरी में भी दमदार हो, तो Vivo ने आपके लिए नई Y सीरीज पेश कर दी है। कंपनी ने Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को लॉन्च किया है।
आजकल फोन का गिरना, पानी के छींटे लगना या धूल से खराब होना आम बात हो गई है। ऐसे में Vivo ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को IP65 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया है, जिससे ये फोन ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनते हैं।
सिर्फ मजबूती ही नहीं, इन फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz का स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Vivo Y21 5G की वेरियंटवाइज कीमत
- 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये
- 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये
- 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये
Vivo Y11 5G की कीमत
यह फोन दो वैरिएंट में पेश हुआ है। फोन के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। ये दोनों डिवाइस Vivo इंडिया के ई-स्टोर, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
Vivo Y21 5G और Y11 5G के स्पेसिफिकेशन
- Vivo के ये दोनों स्मार्टफोन बजट 5G सेगमेंट में आते हैं, लेकिन फीचर्स के मामले में काफी एडवांस हैं। दोनों ही डिवाइस में IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ Military Grade शॉक रेसिस्टेंस दिया गया है, जिससे ये फोन रोजमर्रा के झटकों और गिरने से बच सकते हैं।
- Vivo Y21 5G और Y11 5G में 6.74 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में 1200 nits तक की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। डिजाइन की बात करें तो दोनों फोन स्लिम और प्रीमियम लुक के साथ आते हैं, साथ ही साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
- इन दोनों स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलते हैं, जिससे यूजर को नया और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।
- अब बात करें कैमरे की, तो यहीं पर दोनों फोन अलग हो जाते हैं। Vivo Y21 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो अच्छी फोटो क्वालिटी देता है। वहीं Vivo Y11 5G में 13MP का कैमरा दिया गया है, जो बेसिक यूज के लिए ठीक है। दोनों फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इन दोनों फोन की सबसे बड़ी ताकत है इनकी 6500mAh बैटरी। चार्जिंग की बात करें तो Vivo Y21 5G में 44W फास्ट चार्जिंग है तो वहीं Vivo Y11 5G में 15W चार्जिंग है।

