Vivo का पावरफुल बैटरी वाला जबर्दस्त वॉटरप्रूफ फोन 1 सितंबर को होगा लॉन्च

0
39

नई दिल्ली। वीवो कम्पनी का स्मार्टफोन Vivo Y500 1 सितंबर को लॉन्च होगा। इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन की बैटरी 8200mAh की है। कंपनी के अनुसार यह वीवो की सबसे ज्यादा चलने वाली बैटरी है।

वीवो ने यह भी बताया कि वीवो Y500 स्मार्टफोन IP69+, IP69 और IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आएगा, जो किसी भी वीवो फोन में ऑफर की जाने वाली सबसे जबर्दस्त वॉटरप्रूफिंग है।

कंपनी का यह फोन SGS Gold Label 5-स्टार ड्रॉप और इंपैक्ट रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। कंपनी ने जो टीजर शेयर किया है, उसके अनुसार यह फोन पहले जैसे पंच-होल स्क्रीन, रिंग फ्लैश लाइट के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ ब्लू, ब्लैक और वायलेट कलर ऑप्शन में आएगा।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार वीवो Y500 स्मार्टफोन में कंपनी प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर देने वाली है। फोन फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। यह OLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

फोन में फोटोग्राफी के लिए कंपनी 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक सेकेंडरी कैमरा ऑफर करने वाली है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस फोन के बारे में और अधिक जानकारी शेयर करेगी।

26 अगस्त को लॉन्च होगा वीवो T4 प्रो
वीवो 26 अगस्त को भारत में अपने नए फोन- वीवो T4 प्रो को लॉन्च करने वाला है। टीजर के अनुसार वीवो के इस फोन की कीमत 25 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के बीच हो सकती है। फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है।

प्रोमोशनल टीजर के अनुसार कंपनी इस फोन को ब्लू और गोल्डेम कलक ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है। फोन में आपको वर्टिकल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस देखने को मिलेगा।

साथ ही इसमें कंपनी एक तीसरा सेंसर भी ऑफर कर सकती है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन क्वॉड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका साइज 6.78 इंच हो सकता है। फोन 6500mAh की बैटरी के साथ आएगा।