नई दिल्ली। UPSC CSE Prelims Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सफल अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की लिस्ट देख सकते हैं। कुल 14161 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
इन सफल अभ्यर्थियों को अब मेन्स एग्जाम में बैठना होगा। मेन्स में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। प्रीलिम्स के नंबर फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। यूपीएससी ने कहा है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2025 के मार्क्स, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा, 2025 और भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2025 की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही अपलोड की जाएंगी। यानी फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद इन्हें जारी किया जाएगा।
यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई को किया गया था। पिछले साल 13.4 लाख उम्मीदवारों में से सिर्फ 14627 ने प्रीलिम्स पास किया था। यूपीएससी प्रीलिम्स कट-ऑफ पिछले साल 75.41 से बढ़कर 87.98 हो गई थी। प्रीलिम्स परीक्षा का सामान्य अध्ययन पेपर-2 क्वालीफाइंग पेपर होता है। कट-ऑफ केवल यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर 1 के आधार पर तैयार होती है।
इस बार यूपीएससी सीएसई 2025 के जरिए आईएएस व आईपीएस समेत 979 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अपडेटेड वैकेंसी ब्रेकअप के मुताबिक आईएएस के 180, आईएफएस के 55, आईपीएस के 150, आईए एंड एएस के 28 और आईसीएएस के 15 पदों पर भर्ती होगी। आईएएस के 180 पदों में 74 अनारक्षित हैं। 28 एससी, 13 एसटी, 47 ओबीसी, 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईपीएस में 60 पद अनारक्षित हैं। 22 एससी, 11 एसटी, 42 ओबीसी, 15 ईब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट:
- यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- होम स्क्रीन पर “Examinations” या “Results” लिंक पर क्लिक करा होगा।
- फिर होम पेज पर आपको “Civil Services (Preliminary) Examination 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फाइल में की जाएगी, जिसे खोलने के बाद आप अपना रोल नंबर ढूंढें। आप Ctrl +F का उपयोग करके अपना रोल नंबर ढूंढ़ सकते हैं।
जानें 2024 यूपीएससी सीएसई की कटऑफ क्या रही थी
- सामान्य 87.98
- ईडब्ल्यूएस 85.92
- ओबीसी 87.28
- एससी 79.03
- एसटी 74.23
- पीडब्ल्यूबीडी-1 69.42
- पीडब्ल्यूबीडी-2 65.30
- पीडब्ल्यूबीडी-3 40.56
- पीडब्ल्यूबीडी-5 40.56
यूपीएससी सीएसई 2023 की कटऑफ क्या रही थी
- सामान्य 75.41
- ईडब्ल्यूएस 68.02
- ओबीसी 74.75
- एससी 59.25
- एसटी 47.82
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य व इंटरव्यू इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी जारी किया गया है। वन सेवा परीक्षा के अभ्यर्थी भी अपना रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा कॉमन होती है। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होता है।

