UPSC CSE Cut Off: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स, मेन्स व फाइनल कटऑफ जारी

0
33

नई दिल्ली। UPSC CSE 2024 Cut Off : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट के बाद एग्जाम के प्रीलिम्स, मेन्स व फाइनल चरणों की कटऑफ भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी upsc.gov.in पर जाकर कटऑफ चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 में जनरल कैटेगरी की कटऑफ ( UPSC CSE Prelims Cut Off 2024 ) 87.98 रही।

मुख्य परीक्षा में 729 और फाइनल की कटऑफ 947 रही। प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा के चरणों में ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही। यूपीएससी प्रीलिम्स 2024 में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 85.92, ओबीसी 87.28, एससी 79.03 और एसटी की 74.23 रही। मेन्स में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 696, ओबीसी 702, एससी 685 और एसटी की 684 रही। ऊपर दी गई तस्वीर में आप सभी वर्गों की चरण वाइज कटऑफ देख सकते हैं।

संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे को पहला स्थान मिला है। दूसरा स्थान हर्षिता गोयल, तीसरा स्थान डोंगरे अर्चित पराग को मिला है। दिल्ली के आकाश गर्ग ने पांचवीं रैंक हासिल की।

शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमेस्ट्री में स्नातक की पढ़ाई की है। राजनीति शास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय से उन्होंने परीक्षा दी और कामयाबी हासिल की। संघ लोकसेवा आयोग ने मंगलवार को परिणाम जारी किए। आयोग के अनुसार, 2845 प्रतिभागियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, इसमें से 1009 प्रतिभागियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए चुना गया।

परीक्षा पास करने वालों में 725 पुरुष और 284 महिलाएं हैं। शीर्ष पांच में तीन महिलाएं, दो पुरुष हैं। सामान्य श्रेणी के 335, ईडब्ल्यूएस से 109, पिछड़ा वर्ग से 318, अनुसूचित जाति से 160, अनुसूचित जनजाति से 87 को कामयाबी मिली है।

UPSC CSE Toppers 2024 List

UPSC CSE रिजल्ट रैंकयूपीएससी टॉपर के रोल नंबरUPSC IAS परीक्षा टॉपर्स के नाम
10240782शक्ति दुबे (Shakti Dubey)
20101571हर्षिता गोयल (Harshita Goel)
30867282डोंगरे अर्चित पराग (DONGRE ARCHIT PARAG)
40108110शाह मार्गी चिराग (SHAH MARGI CHIRAG)
50833621आकाश गर्ग (AAKASH GARG)
60818290कोमल पुनिया (KOMAL PUNIA)
76902167आयुषी बंसल (AAYUSHI BANSAL)
86613295राज कृष्ण झा (RAJ KRISHNA JHA)
90849449आदित्य विक्रम अग्रवाल (ADITYA VIKRAM )
105400180मयंक त्रिपाठी (MAYANK TRIPATHI)
118200949एट्टाबॉयिना साई शिवानी
125809367आशी शर्मा
135912548हेमन्त
140818331अभिषेक वशिष्ठ
151010403बन्ना वेंकटेश
166907627माधव अग्रवाल
170810414संस्कृति त्रिवेदी
182604936सौम्या मिश्रा
190833456विभोर भारद्वाज
202200688त्रिलोक सिंह
210859649दिव्यांक गुप्ता
220865358रिया सैनी
231214507बी शिवचंद्रन
240334811आर रंगमंजू
251202909जी जीई ए एस
266618486शिवांश सुभाष जगाड़े
270410502रोमिल द्विवेदी
287809511ऋषभ चौधरी
291203512सुभाषकार्तिक एस
300109558पंचाल स्मित हसमुखभाई
310510887श्रेया त्यागी
321126194उत्कर्ष यादव
330816777अल्फ्रेड थॉमस
340413837अभि जैन
350840850श्रेयक गर्ग
362613856मुस्कान श्रीवास्तव
370801201शोभिका पाठक
386319367अभिषेक शर्मा
391204543मोनिका आर
403405835इरम चौधरी
410815285सचिन बसवराज गुट्टूर
421221566पवित्रा पी
436616032अवधिजा गुप्ता
440869198मुदिता बंसल
451907228मालविका जी नायर
468203187रावुला जयसिम्हा रेड्डी
471902150नंदना जी पी
480705455रितिका रथ
494108641सौरव सिन्हा
500823200अंकुर त्रिपाठी